{"_id":"5e9c390d8ebc3e768c0d8f80","slug":"aur-shakti-se-hoga-lockdown-ka-palan-basti-news-gkp348490010","type":"story","status":"publish","title_hn":"और सख्ती से होगा लॉकडाउन का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
और सख्ती से होगा लॉकडाउन का पालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
और सख्ती से होगा लॉकडाउन का पालन
बस्ती। शासन व सरकार लॉकडाउन के दूसरे चरण में 20 अप्रैल से कुछ शर्तों के साथ ढिलाई के निर्देश दिए हैं, मगर जिले के लोगों को लॉकडाउन में ढिलाई का इंतजार करना पड़ेेगा। इसका कारण यहां रविवार को फिर तीन नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद प्रशासन ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के संकेत दिए हैं। डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि अभी लॉकडाउन नहीं खुलेगा। इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण में लॉकडाउन 21 दिनों के लिए लागू हुआ था। 14 अप्रैल को दूसरे चरण का लॉकडाउन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषित करते हुए इसे तीन मई तक के लिए बढ़ा दिया। हालांकि सूबे की सरकार ने ऐसे स्थलों पर ढिलाई का निर्देश दिया है, जहां एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिले हैं, मगर वहां भी शर्त के साथ ढील दी जाएगी। सरकार की शर्तों के हिसाब से अपना जिला संवेदनशील की श्रेणी में है। ऐसे में शर्त के अनुसार यहां लॉक डाउन में ढिलाई नहीं दी जा सकेगी।
डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि ढिलाई की स्थिति अभी नहीं बन सकी है क्योंकि पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। लॉकडाउन का पालन और सख्ती से कराया जाएगा। इसके लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। सभी घर में रहेंगे तभी कोरोना की जंग जीती जा सकेगी। डीएम ने बताया कि हॉटस्पॉट एरिया में आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसका भी सख्ती से पालन कराया जा रहा है। आम जरूरत के सामान उन्हें घर पर ही मिल रहे हैं। ऐसे में किसी को सड़क पर आने की जरूरत नहीं है।