{"_id":"6611a6348f02ce3d230039c4","slug":"audio-of-taking-commission-goes-viral-basti-news-c-207-1-sgkp1006-114445-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कमीशन लेने का ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कमीशन लेने का ऑडियो वायरल
Sun, 07 Apr 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
गौर (बस्ती)। सीएचसी गौर में तैनात ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (बीपीएम) पर आशा कार्यकर्ताओं से कमीशन लेने का ऑडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामले को संज्ञान में लेते हुए सीएमओ ने टीम गठित कर जांच करने की बात कही है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो का अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।
आशा बहू स्वास्थ्य समिति मंडल संरक्षक सुभाष चंद्र उपाध्याय ने सीएमओ डॉ. आरएस दुबे को अवगत कराया है, कि आशा कार्यकर्ताओं को (टीवीआई) टीम बेस इन्सेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के अंतर्गत लगभग एक हजार रुपये स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाते हैं। इसका भुगतान अप्रैल 2021 से मार्च 2024 तक आशा के बैंक खातों में होली के पहले भेजा गया है। लेकिन, गौर सीएचसी पर तैनात ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर कमीशन ले रहे हैं।
सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने बताया कि गौर सीएचसी मेंं तैनात ब्लैक प्रोग्राम मैनेजर (बीपीएम) अभिषेक कुमार के ऊपर आशा से कमीशन लेने का मामला संज्ञान में आया है। टीम गठित कर जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद