{"_id":"66d84e5740618c76290d01e4","slug":"audio-of-inspector-calling-for-help-in-the-dark-on-phone-in-basti-goes-viral-suspended-2024-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फोन पर मदद के लिए महिला को इस 'अंधेरे' में बुला रहे थे इंस्पेक्टर, ऑडियो वायरल- निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फोन पर मदद के लिए महिला को इस 'अंधेरे' में बुला रहे थे इंस्पेक्टर, ऑडियो वायरल- निलंबित
Wed, 04 Sep 2024 05:41 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 04 Sep 2024 05:41 PM IST
सार
थाने में पदस्थापित एक इंस्पेक्टर का सोमवार को एक ऑडियो वायरल हुआ। जिसमें इंस्पेक्टर एक महिला को रात के अंधेरे में अपने कमरे में बुला रहे है। इसके बाद महिला ने शिकायत भी की। जिसमें उसका आरोप था कि मैं अपने जमीन संबंधित समस्या लेकर गई थी तो इंस्पेक्टर हमारी समस्या सुनने के बजाय मेरी सुंदरता की तारीफ करने लगे।
विज्ञापन
ऑडियो वायरल
- फोटो : freepik.com
विस्तार
बस्ती के बघौचघाट थाने का इंस्पेक्टर एक पीड़ित महिला को फोन पर मदद के बहाने रात के अंधेरे में बुलाना महंगा पड़ गया। वीडियो वॉयरल होने के बाद एसपी ने संज्ञान लेते हुए इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी की कार्रवाई के बाद थाने में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
थाने में पदस्थापित एक इंस्पेक्टर का सोमवार को एक ऑडियो वायरल हुआ। जिसमें इंस्पेक्टर एक महिला को रात के अंधेरे में अपने कमरे में बुला रहे है। इसके बाद महिला ने शिकायत भी की। जिसमें उसका आरोप था कि मैं अपने जमीन संबंधित समस्या लेकर गई थी तो इंस्पेक्टर हमारी समस्या सुनने के बजाय मेरी सुंदरता की तारीफ करने लगे।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह एक महिला इंस्पेक्टर से मिलकर अपने घर जा रही थी तो कुत्तों ने उसके ऊपर हमला कर दिया। कस्बे में एक दरोगा और सिपाही ड्यूटी कर रहे थे वह लोग महिला को बचाकर उसके घर पहुंचाया। इस वायरल ऑडियो की खबर को अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
प्रकाशित खबर, महिला के आरोप व वायरल वीडियो को एसपी संकल्प शर्मा ने संज्ञान लिया। जांच के बाद बघौचघाट थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया। एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि इंस्पेक्टर के ऊपर लगे आरोप गंभीर प्रवृति की है। जिसे लेकर उन्हें निलंबित करते हुए पुलिस लाइन भेज दिया गया है।