{"_id":"67e1af4fe0ded0455d01062f","slug":"attempted-theft-by-cutting-mask-family-members-chased-him-away-basti-news-c-208-1-sgkp1012-150023-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नकब काटकर चोरी की कोशिश, परिजनों ने दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नकब काटकर चोरी की कोशिश, परिजनों ने दौड़ाया
Tue, 25 Mar 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। जिगिना दीक्षित गांव में रविवार की रात एक मकान में पीछे चोरों ने नकब काटकर चोरी की कोशिश की। हालांकि, परिवार की एक युवती की नींद खुलने पर चोर फरार हो गए। भाग रहे चोरों का लोगों ने कुछ दूर तक पीछा किया, मगर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस गांव स्थित एक मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
जानकारी के अनुसार, भटनी के जिगिना दीक्षित गांव निवासी हीरालाल यादव किसान हैं। रविवार की रात पूरा परिवार भोजन के बाद सो रहा था। आधी रात को मकान के पीछे से नकब काटकर चोर मकान के अंदर घुस गए, तभी परिवार की एक युवती की नींद खुल गई। उसके शोर मचाने पर परिजनों ने चोरों को दौड़ा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित परिवार से जानकारी लेकर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस मकान के पास एक घर में लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है। एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि शिकायत मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपियों पर केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद