फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Attack to young boy with sharp wipon

सो रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला

Mon, 14 Feb 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Attack to young boy with sharp wipon
घर में सो रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन

टिनिच/बस्ती। गौर थाना क्षेत्र में महादेवा घाट पंडितपुर के पास शनिवार देर रात घर में अकेले सो रहे युवक पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। रविवार सुबह पड़ोसियों को हुई तो परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी।
युवक को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया है। सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने भी फोरेंसिंक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। शहर कोतवाली के पटेल चौक निवासी मोहित (35) पुत्र तिलकराम को गौर थाना क्षेत्र के पंडितपुर में नेवासा मिला है। उसने गांव के पास ही सड़क पर जमीन खरीदकर दुकान व मकान बनवा लिया है। वहां वह ट्रैक्टर-ट्रॉली व लोडर वह रात में खड़ा करता है और अकेले ही सोता था।
विज्ञापन

शनिवार को भी घर पर भोजन करने के बाद सोने चला गया। देर रात उस पर धारदार हथियार से हमला हुआ। अकेले होने के कारण घटनाक्रम के बारे में किसी को भनक नहीं लगी। रविवार की सुबह गांव के कुछ नदी के तरफ जा रहे थे तो उन्हें मोहित नहीं दिखा तो मकान के अंदर उसे देखने चले गए। अंदर का नजारा देख दंग रह गए। मोहित खून से लथपथ होकर तख्त के नीचे पड़ा था। एसओ गौर संजय कुमार ने बताया कि हमले के समय मोहित मकान में अकेला था। हमला किसने और क्यों किया, इन सब की जानकारी की जा रही है। घायल मोहित के पिता की तहरीर पर अज्ञात हमलावर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed