फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Attachment action on two wanted warrants

Basti News: वांछित दो वारंटियों पर कुर्की की कार्रवाई

Sat, 05 Sep 2026 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Attachment action on two wanted warrants
महराजगंज। न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर गिरफ्तारी से बच रहे दो वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ हर्रैया पुलिस ने शुक्रवार तड़के कुर्की की कार्रवाई की। न्यायालय से जारी आदेशिका के अनुपालन में पुलिस टीम ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हर्रैया संजय कुमार के अनुसार बिहारी भलुहिया निवासी रामवृक्ष के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज है। वहीं, हनुामनगढ़ी वार्ड नंबर दो निवासी गंगा सोनकर के खिलाफ आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपी न्यायालय के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी उपस्थिति छिपा रहे थे।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार सुबह पुलिस टीम ने दोनों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वांछित और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है। कुर्की की कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक इंद्रेश यादव, कांस्टेबल शिव यादव, धर्मेंद्र यादव, वीरेंद्र पाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed