{"_id":"5846fb854f1c1be059448a3e","slug":"atm-locks-people-annoy","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम पर ताले, परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम पर ताले, परेशान रहे लोग
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 06 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
एपीएनपीजी कालेज के पास एटीएम से रूपया निकालने के लिए लगी भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को बैंको की बंदी के कारण लोगों को उम्मीद थी कि एटीएम चालू रहेंगे, मगर बैंक के साथ ही एटीएम भी बंद मिले। अधिकांश के शटर गिरे रहे। इसके कारण देहात से लेकर शहर तक में लोग रुपये के लिए परेशान रहे।
नोटबंदी के 28वें दिन भी लोगों को राहत नहीं मिल पाई। मंगलवार को अवकाश होने के कारण बैंक बंद रहे, ऐसे में लोगों को उम्मीद थी कि वह छुट्टी के दिन एटीएम से रकम निकाल लेंगे। मगर अधिकतर एटीएम के बंद होने से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। शहर से लेकर देहात तक में अधिकतर एटीएम बंद रहे।
शहर के कंपनीबाग स्थित एसबीआई की कोर्ट एरिया शाखा का एटीएम हमेशा की तरहं मंगलवार को भी बंद रहा। कटरा और गांधीकला भवन के पास स्थित एसबीआई के एटीएम का भी यही हाल रहा। पीएनबी का फौव्वारा तिराहा स्थित एटीएम कई दिन से लगातार बंद चल रहा है। एपीएन पीजी कॉलेज के पास स्थित सेंट्रल बैंक का एटीएम मंगलवार को चालू रहा। आईसीआईसीआई का कंपनीबाग, गांधीनगर, कटरा स्थित एटीएम भी बंद रहा। रोडवेज तिराहा, कंपनी बाग स्थित एचडीएफसी का एटीएम चालू रहा। एक्सिस बैंक, आंध्रा बैंक, न्याय मार्ग स्थित यूनियन बैंक, अरबन कोआपरेटिव बैंक के एटीएम भी कैशलेस रहा।
विज्ञापन
सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार सल्टौआ में स्थित एसबीआई का एटीएम सोमवार से बंद है, जिसके कारण लोगों को कैश नहीं मिल पा रहा है। सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार भिरिया रितुराज में स्थित पीएनबी का एटीएम, भानपुर स्थित एसबीआई का एटीएम, रामनगर स्थित पीएनबी का एटीएम मंगलवार को बंद रहा।
हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में स्थित एसबीआई, पीएनबी, एक्सिस, एचडीएफसी का एटीएम बंद रहा। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में स्थित सिंडीकेट और एसबीआई का एटीएम बंद रहा, लालगंज में स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम का भी यही हाल रहा।