फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ATM dispenses mutilated Rs 500 notes

Basti News: एटीएम ने निकल रहे कटे-फटे पांच सौ के नोट

Sat, 28 Sep 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 28 Sep 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
ATM dispenses mutilated Rs 500 notes
दुकानदारों नहीं ले रहे फटे नोट, लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

नगर बाजार (बस्ती)। नगर बाजार के कप्तानगंज रोड पर लगे एसबीआई के एटीएम से फटे नोट निकलने से उपभोक्ता परेशान हैं। फटे हुए नोट दुकानदार ले नहीं रहे हैं।

नगर बाजार निवासी सफी मोहम्मद ने बताया कि कप्तानगंज रोड पर लगे एसबीआई के एटीएम से पांच हजार रुपये निकाले। सभी नोट पांच-पांच सौ के नोट थे। सभी नोट फटे थे। रुपये लेकर घर गए तो मिस्त्री ने रुपये लेने से इन्कार कर दिया। मीतनजोत निवासी राम सूरत ने बताया कि उन्होंने भी एसबीआई के एटीएम से रुपये निकाले। सभी नोट फटे निकले। जैतुआ निवासी जगजीवन ने बताया कि कप्तानगंज मार्ग स्थित एटीएम से रुपये निकाले। सभी पांच सौ के नोट फटे हुए निकले।
बट्टूपुर निवासी सीएससी संचालक नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि एटीएम से फटे हुए नोट निकल रहे हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि नगर बाजार स्थित एसबीआई में भी नोट नहीं बदले जा रहे हैं। इससे परेशानी उठ पड़ रही है। फटे हुए नोट न चलने की वजह से जरूरत के सामान नहीं खरीद पा रहे हैं।
विज्ञापन



...
कोट
एटीएम में रुपये डालने का काम प्राइवेट संस्थान करती है। यदि एटीएम से फटे नोट निकल रहे हैं तो यह लापरवाही है। फटे-नोट बस्ती मुख्य ब्रांच में बदले जा सकते हैं। अब तक किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राम कुमार ओझाा, एसबीआई ब्रांच मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed