फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   At some places the petrol pump is dry and at some places one has to stand in queue.

Basti News: कहीं पेट्रोल पंप ड्राई तो कहीं लगानी पड़ रही कतार

Sun, 26 Apr 2026 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
At some places the petrol pump is dry and at some places one has to stand in queue.
मुसहा गौर पेट्रोल पंप पर ग्राहकों की लगी भीड़। संवाद
बस्ती। पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य नहीं हुई है। गिनती के पंपों पर डीजल-पेट्रोल की सीमित मात्रा में बिक्री की जा रही है। इक्के-दुक्के पंप खुलने पर इतने ग्राहक जुट रहे हैं कि कुछ ही घंटे में वह भी बंद हो जा रहे हैं। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि आवक में कमी होने की वजह से दो हजार लीटर से ज्यादा तेल नहीं वितरित किया जा रहा है। आम ग्राहक डीजल-पेट्रोल के लिए दूर-दूर तक भटक रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह मालवीय मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल वितरित होते ही दो पहिया चार पहिया वाहनों की भीड़ लग गई। पिकौरा शिवगुलाम और रौता पार मोहल्ले के पंप पर ग्राहकों की काफी भीड़ देखी गई। दोपहर बाद रौतापार स्थित पेट्रोल पंप पर वितरण बंद हो गया। पंप से लेकर सड़क तक वाहनों की कतार लगी रही। गांधीनगर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंपों पर भी दिन में कुछ घंटों तक पेट्रोल की बिक्री होते देखी गई। भीड़ के चलते यहां भी दोपहर बाद बिक्री बंद हो गई।
विज्ञापन

शहर के कुछ अन्य पंपों पर शाम छह बजे से रात दस बजे तक वितरण किया जा रहा है। ताकि अधिक भीड़ न जुटने पाए। दिन में ग्रामीण क्षेत्र के लोग शहर में डीजल-पेट्रोल भरवाने आ रहे हैं। इसलिए भीड़ अधिक हो जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र के पंप लाइन से ड्राई पड़ गए हैं। बस्ती से रुधौली के बीच आधा दर्जन में से एक-दो पंप पर ही सुबह-शाम डीजल-पेट्रोल का वितरण हो पा रहा है। मनौरी-गौरा के बीच स्थित पंपों पर ट्रकों की लाइन देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लखनऊ-गोखपुर फोरलेन पर परसा चौराहे से लेकर विक्रमजोत के बीच दो दर्जन पंप है। इसमें से चार से पांच पंपों पर ही डीजल-पेट्रोल उपलब्ध हो पा रहा है। बाकी पंप बंद चल रहे हैं। इसी तरह फुटहिया से कलवारी के बीच और बस्ती से बनकटी के बीच स्थित पंपों का भी हाल है।
----------
नियमित नहीं हो पा रही आपूर्ति
पेट्रोल पंप संचालकों का कहना हैं कि डिमांड के हिसाब से डीजल-पेट्रोल की नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है। एडवांस भुगतान के बाद भी एक टैंकर तेल आने में तीन से चार दिन लग जा रहे हैं। यहीं वजह हैं कि सभी पंप एक साथ नहीं खुल पा रहे हैं। एक जगह आपूर्ति हो रही हैं तो बाकी जगहों पर टैंकर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। कंपनी रूटवार पेट्रोल पंपों पर बारी-बारी से आपूर्ति कर रही है।
----------
ग्रामीण क्षेत्रों में महंगे दर पर बिकने लगा डीजल-पेट्रोल
ग्रामीण क्षेत्र के कस्बों और चौराहों पर कुछ धंधेबाज इस आपदा को अवसर में बदल लिए हैं। वह दूर दराज के पेट्रोल पंपों से डीजल-पेट्रोल डिब्बों में लाकर फुटकर बिक्री कर रहे हैं। मथुरापुर चौराहा, लालगंज, पैकोलिया, जलेबीगंज, हसीनाबाद आदि छोटे बाजार में फुटकर में पेट्रोल 150 रुपये और डीजल 140 रुपये प्रति लीटर दिया जा रहा है। ग्राहक पेट्रोल पंपों पर लाइन लगाने से अच्छा अधिक कीमत खुशी से दे रहे हैं।

कोट
डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति काफी सुधार हुआ है। सभी पंपों पर टैंकर पहुंचने लगा हैं। कुछ ऐसे पंप जिनका भुगतान नहीं होने पर ड्राई होने की स्थिति है। शेष जगहों पर डीजल-पेट्रोल सुलभ है। ग्राहकों को भीड़ लगाने की जरूरत नहीं है। इससे वितरण व्यवस्था प्रभावित होती है।
-विमल कुमार शुक्ल, डीएसओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed