{"_id":"636bed64b810721ce656f478","slug":"assurance-given-that-no-action-will-be-taken-against-the-innocent-basti-news-gkp456772536","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्दोषों पर कार्रवाई न होने का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्दोषों पर कार्रवाई न होने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

भानपुर। गदापुरचक गांव में गोवंश की हत्या के मामले में दर्ज मुकदमे में निर्दोष पर किसी भी दशा में कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी, लेकिन दोषी कतई नहीं बचेंगे। यह कहना है पुलिस क्षेत्राधिकारी अंबिकाराम का। वह बुधवार को प्रभारी निरीक्षक रूधौली राम कृष्ण मिश्रा के साथ ग्राम पंचायत करायन के सभागार में प्रमुख यशकांत सिंह और प्रधानों व ग्रामीणों के साथ बैठक कर रहे थे।
उन्होंने भरोसा दिया कि कुछ लोगों की गलती की सजा पूरे गांव को नहीं दी जाएगी। कहा कि जिन लोगों ने गांव का माहौल खराब करने का प्रयास किया है, प्रशासन उन पर निष्पक्ष तरीके से विधिक कार्रवाई करेगा। उन्होंने लोगों से पहले की तरह ही अपने घरों को वापस लौटने और अपनी खेती-किसानी के काम में जुटने की अपील की। ब्लॉक प्रमुख के साथ अधिकारियों ने गांव का भ्रमण कर जायजा लिया।
बंद घरों में मिले बुजुर्गों और महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा देते हुए परिवार के अन्य सदस्यों को भी घर बुलाने की अपील की। इस मौके पर प्रधान करायन रामसागर, प्रधान पिरैलागरीब अब्दुल रशीद, मणींद्र सिंह, जिलाजीत, जयराम चौधरी, तबारक हुसैन, डब्लू चौधरी, मो. रईस सहित कई प्रधान व ग्रामीण मौजूद रहे।