फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ASP of Sant Kabir Nagar arrived to investigate the role of police

Basti News: पुलिस की भूमिका की जांच करने पहुंचे संतकबीरनगर के एएसपी

Thu, 05 Jun 2025 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
ASP of Sant Kabir Nagar arrived to investigate the role of police
बस्ती। मालवीय रोड पर स्थित भूखंड को लेकर चल रहे विवाद में पुलिस की भूमिका की जांच करने बुधवार को संतकबीरनगर जिले के एएसपी सुशील सिंह मौके पर पहुंचे। मौके की नवैयत देखने के अलावा संबंधित लोगों के बयान लिए। कोतवाली जाकर तोड़फोड़ करते समय मौके पर मौजूद रहे पुलिस कर्मियों का बयान लिया गया। एएसपी ने डीआईजी संजीव त्यागी से भी मुलाकात भी किया। बता दें कि मालवीय रोड पर एक भूखंड को लेकर दो पक्षों में रार ठनी हुई है। 30 मई को एक पक्ष जेसीबी लेकर पहुंचा और कब्जा करने लगा। दूसरे पक्ष के लोग विरोध करने लगे तो मारपीट भी हुई थी। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद कमिश्नर अखिलेश सिंह व डीआईजी संजीव त्यागी ने अलग-अलग जांच का आदेश दिया। जिसमें सबसे आपत्तिजनक आरोप पुलिस पर है कि उसने एक पक्ष के प्रभाव में आकर अनधिकृत रूप से कब्जे में सहयोग किया। जबकि पुलिस का तर्क है कि राजस्व विभाग के बुलाने पर पुलिस बल मौके पर गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed