{"_id":"6269815c8e1e8f078f092520","slug":"asked-where-to-get-petrol-then-robbed-the-amount-basti-news-gkp434902852","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल मिलने की जगह पूछी, फिर लूट ली रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल मिलने की जगह पूछी, फिर लूट ली रकम
विज्ञापन

बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के बेईली गौरिया मार्ग पर डारीडिहा -जगिनिया के बीच मंगलवार देर शाम पुलिया पर खड़े तीन युवकों ने पेट्रोल मिलने की जगह पूछने के बहाने एक व्यक्ति को रोककर उसका मोबाइल फोन और रुपये छीन लिए।
दुबौलिया थाने के डूड़ी कैथवलिया निवासी नागेंद्र ने पुलिस को तहरीर दी। उनके अनुसार, वह बाइक से मंगलवार शाम को निमंत्रण से लौटकर अपने घर जा रहे थे। जिगिनिया-डारीडीहा के बीच स्थित पुलिया पर बाइक लेकर तीन युवक खड़े मिले। उन लोगों ने इशारा करके रोका।
उनमें से एक ने पूछा कि यहां पेट्रोल कहां मिलेगा। जगह बताने के दौरान ही तीनों मिलकर उनको पीटने लगे। उसके बाद उनकी जेब में रखे दो हजार रुपये और मोबाइल फोन को छीन लिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। इसकी जांच की जा रही है।