फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   asked for dm to save villages

बाढ़ : डीएम से गांवों को बचाने की गुहार

Mon, 20 Aug 2018 11:47 PM IST
basti
basti Updated Mon, 20 Aug 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
asked for dm to save villages
बाढ़ पीड़ितों के लिए धरना देते रालोद नेता चंद्रमणि पांडेय। - फोटो : amar ujala
बस्ती। सरयू नदी का कहर झेल रहे गांवों के बाढ़ पीड़ितों संग रालोद नेता चंद्रमणि पांडेय सोमवार को कलेक्ट्रेट में भूख हड़ताल शुरू कर दी। साथ पहुंची महिलाओं ने  थाली बजाकर भोजन की मांग कर कीर्तन करती रहीं।
विज्ञापन

विक्रमजोत ब्लॉक के दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। सोमवार को भरथापुर के पास प्राचीन काली मंदिर के सरयू में जल समाधि लेते ही गांव वालों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। मौके पर पहुंचे रालोद नेता चंद्रमणि पांडेय गांव वालों के साथ विक्रमजोत तक पैदल जुलूस और बाद में विभिन्न साधनों से कलेक्ट्रेट पहुंच गए। यहां वह भूख हड़ताल पर बैठ गए। जिले को बाढ़ मुक्त कराने के लिए जिले की सीमा से वीडी बांध को पक्का बनवाने, नदी तट पर बसे गांवों को कटान से बचाने के लिए ठोकर निर्माण के लिए विशेष पैकेज की मांग की। रालोद नेता की तीसरी मांग एससीएसटी/एक्ट के दुरुपयोग को रोकने की है। कहा कि बिना जांच गिरफ्तारी न हो। आरोप गलत पाए जाने पर आरोप लगाने वाले पर 10 लाख रुपये जुर्माना लगाया जाए। फुटहिया फ्लाईओवर हादसे के जिम्मेदारों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाए। इन मांगों के लिखित मिलने पर ही हड़ताल खत्म करेंगे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed