{"_id":"63f9c7f27e3f458cc7029417","slug":"ashram-method-school-case-case-of-murder-filed-against-suspended-principal-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रम पद्धति विद्यालय प्रकरण: निलंबित प्रधानाचार्य, भंडार प्रभारी पर हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रम पद्धति विद्यालय प्रकरण: निलंबित प्रधानाचार्य, भंडार प्रभारी पर हत्या का मुकदमा दर्ज
Sat, 25 Feb 2023 03:24 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 25 Feb 2023 03:24 PM IST
सार
आरोप लगाया कि 18 फरवरी को मेरे बच्चे की उक्त लोगों व अज्ञात अन्य लोगों ने हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिये उसको पंखे की पत्ती में लटका हुआ दिखा दिए। विद्यालय में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे से छेड़छाड़ करके सारे साक्ष्य मिटा दिए गए हैं।
विज्ञापन
बस्ती के आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय में फंदे से लटका मिला था छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आश्रम पद्धति विद्यालय जोगिया भानपुर में पढ़ रहे आठवीं कक्षा के छात्र कृष्णा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में तत्कालीन प्रभारी प्रधानाचार्य और भंडार प्रभारी पर हत्या और साक्ष्य नष्ट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसपी आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर सोनहा थाने में शुक्रवार रात यह मुकदमा दर्ज किया गया। इससे पहले प्रभारी प्रधानाचार्य और वार्डन को समाज कल्याण निदेशक ने निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
मृतक छात्र के पिता संजय तिवारी निवासी जगदीशपुर उर्फ लहुरादेवा, थाना कोतवाली, जनपद- संतकबीरनगर ने तहरीर में लिखा है कि उनका पुत्र कृष्णा तिवारी कक्षा सात से राजकीय आश्रम पद्धति जोगिया भानपुर में सन् 2021 से दाखिला लेकर पढ़ रहा था। जो इस वर्ष कक्षा 8 का छात्र था।
विज्ञापन
उक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद वर्मा जब से विद्यालय में आये उसके कुछ दिनों के बाद से ही मेरे बच्चे को प्रताड़ित करते थे। जिसका कारण मेरे बच्चे ने खुलकर मुझे नहीं बताया था, लेकिन कह रहा था कि मुझे प्रमोद वर्मा व इनके खास सहयोगी अमरदेव यादव मेरे बिना किसी गलती के शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। पिता के अनुसार हमने उसे समझाया कि कक्षा आठ पास कर लो , हम दूसरे स्कूल में दाखिला करा देंगे।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि 18 फरवरी को मेरे बच्चे की उक्त लोगों व अज्ञात अन्य लोगों ने हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिये उसको पंखे की पत्ती में लटका हुआ दिखा दिए। विद्यालय में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे से छेड़छाड़ करके सारे साक्ष्य मिटा दिए गए हैं। पिता के अनुसार जब उन्हें पुलिस के जरिए सूचना मिली तो वह आनन-फानन विद्यालय पहुंचे। मगर मेरे पहुंचने से पहले ही मेरे बेटे के शव को उतार कर पंचनामा आदि कर दिया गया था।
किसी डॉक्टर को नहीं दिखाया गया बल्कि स्वयं ही मेरे बेटे को मृत घोषित कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक सोनहा रवींद्र सिंह ने बताया कि विजय कुमार वर्मा और अमरदेव यादव के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।