फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ASHA workers boycott work; 'Dastak' campaign affected.

Basti News: आशाओं का कार्य बहिष्कार, दस्तक अभियान प्रभावित

Wed, 14 Oct 2026 03:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
ASHA workers boycott work; 'Dastak' campaign affected.
बस्ती। मानदेय और प्रोत्साहन राशि में वृद्धि की मांग को लेकर जिले की आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया आशा अधिकार मंच के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। इससे स्वास्थ्य विभाग के दस्तक अभियान पर भी असर पड़ रहा है। संगठन ने मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।
विज्ञापन



मंच की राष्ट्रीय महासचिव शैलेंद्री श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने करीब एक वर्ष पहले आशा, संगिनी और अन्य विभागों के कर्मचारियों के मानदेय व प्रोत्साहन राशि में वृद्धि की घोषणा की थी। उनके अनुसार, अन्य विभागों के कर्मचारियों के मानदेय और प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी कर दी गई, लेकिन आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं को अब तक इसका लाभ नहीं मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन लगातार सरकार से संपर्क कर अपनी मांगें रखने का प्रयास कर रहा है, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला है। इसी के विरोध में आंदोलन के दूसरे चरण के तहत 13 अक्तूबर से कार्य बहिष्कार शुरू किया गया है, जो 31 अक्तूबर तक जारी रहेगा। आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर अन्य कार्यों का बहिष्कार किया जा रहा है। प्रदर्शन में विमला यादव, किरन वर्मा, निर्मला, बिंदु चौधरी, विमलावती, रेनू पांडेय, चंदा गौड़, सुनीता यादव, प्रतिमा सिंह, रिंकू मिश्रा और राजलक्ष्मी सहित कई आशा व संगिनी कार्यकर्ता शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed