{"_id":"680befbc0e0125fc340c4c18","slug":"asha-worker-strangled-to-death-basti-news-c-207-1-sgkp1006-135552-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आशा कार्यकर्ता की गला घोंटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आशा कार्यकर्ता की गला घोंटकर हत्या
Sat, 26 Apr 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के पड़री निवासी 45 वर्षीय आशा कार्यकर्ता की कोतवाली के मिश्रौलिया गांव में बृहस्पतिवार रात हत्या कर दी गई। महिला के पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उसने मिश्रौलिया गांव के एक व्यक्ति से मंदिर में शादी कर ली थी। इसकी जानकारी कम लोगों को थी।
सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि महिला बृहस्पतिवार को अपने घर पड़री से मिश्रौलिया में नौहर चौधरी के घर गई थी। वहां नौहर, उसकी पत्नी और बच्चों ने सुनीता को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। भूअर निरंजनपुर की सुनीता की शादी कलवारी क्षेत्र के पड़री गांव के बजरंगी से हुई थी। करीब आठ वर्ष पहले उसके पति बजरंगी की माैत हो गई थी। बताया जा रहा है कि सुनीता का संपर्क मिश्रौलिया निवासी नौहर चौधरी से हो गया था।
बताया जा रहा है कि सुनीता ने नौहर से मंदिर में शादी कर ली थी। इससे नौहर के परिवार में विवाद था। जबकि सुनीता का नौहर के घर पर भी आना-जाना रहता था। सीओ सिटी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात सुनीता नौहर के घर आई थी।
विज्ञापन
इसी दौरान नौहर, पत्नी विद्यावती देवी व उनकी बेटी से वाद-विवाद होने लगा। आरोप है कि तीनों ने सुनीता की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी, शहर कोतवाल व चौकी प्रभारी जेल गेट भूअर निरंजनपुर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मृतका के भाई भूअर निरंजनपुर निवासी रामबली कनौजिया की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने नौहर चौधरी, विद्यावती व उसकी बेटी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।