फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   As soon as the bow broke, the pandal reverberated with the chant of Jai Shri Ram.

Basti News: धनुष टूटते ही जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा पंडाल

Tue, 30 Sep 2025 02:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
As soon as the bow broke, the pandal reverberated with the chant of Jai Shri Ram.
दुबौलिया के विषेशरगंज कस्बे में चल रही श्रीराम कथा में श्रीराम लक्षमण सीता की झांकी- संवाद
दुबौलिया। क्षेत्र के विषेशरगंज कस्बे के दुर्गा पूजा पंडाल में चल रही श्रीराम कथा में कनकेश्वरी ने श्रीराम विवाह, परशुराम प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। कहा कि मिथिला नरेश के लिए सौभाग्य की बात है कि श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का विवाह एक ही मंडप में हुआ। विदाई का क्षण आया, साक्षात महालक्ष्मी सीता जनकपुरी छोड़कर जा रही हैं, मेरे जाने के बाद इन लोगों का क्या होगा। ऐसा सोच माता जी ने अपने आंचल में चावल भरकर चारों ओर बिखेर दिए। यही कारण है कि आज भी मिथिला में चावल बहुत पकता है।अयोध्या की प्रजा सीताराम का दर्शन कर रही है। दशरथ जी ने कहा कि यह पराई पुत्री हमारे घर आई है, जिस प्रकार से हमारी आंखों की रक्षा पलक करती है, उसी प्रकार सीता की रक्षा करना वधू लरिकनी पर घर आई। राखेहु नयन पलक की नाई। कथा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि दशरथ का राज्य प्रजातंत्र है। उनके मन में यह भाव आया कि अब श्रीराम का राज्याभिषेक कर दिया जाना चाहिये। नारायण को तो अभी नर लीला करनी है। वैसे भी किसी का संपूर्ण सुख तो काल से भी नहीं देखा जाता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed