फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   As monitoring increased, transformers began to blow less frequently; a thousand transformers would help manage the heat.

Basti News: निगरानी तो बढ़ी कम फुंकने लगे ट्रांसफार्मर...हजार परिवर्तक से गर्मी में संभलेगी व्यवस्था

Tue, 21 Apr 2026 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
As monitoring increased, transformers began to blow less frequently; a thousand transformers would help manage the heat.
बस्ती। जोन के तीनों जिलों बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर में ट्रांसफार्मरों की निगरानी बढ़ी तो परिवर्तक के फुंकने का औसत भी कम हुआ। अब, गर्मी से पहले 1033 ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत कराते हुए रिजर्व में रख दिए हैं, ताकि गर्मी में लोगों को निर्बाध आपूर्ति मिल सके।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, पिछले साल की तुलना में इस साल परिवर्तकों के मरम्मत की संख्या अधिक है, जिससे गर्मी में बिजली की आपूर्ति में राहत मिलेगी। विद्युत वितरण जोन बस्ती के तीनों जिलों में गर्मी आने से पहले ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत कराई गई है। इसमें 25 केवीए से लेकर 600 तक केवीए क्षमता के ट्रांसफॉर्मर शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि इससे पहले इतनी काफी संख्या में वर्कशॉप में रिजर्व में ट्रांसफॉर्मर नहीं थे। अधिशासी अभियंता वर्कशॉप विशाल शर्मा का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा यह संख्या काफी अधिक है, इससे गर्मी में राहत रहेगी।
विज्ञापन


बस्ती जोन के तीनों जिलों में ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत के लिए निगम वर्कशॉप का संचालन होता है। यहीं से सभी विद्युत वितरण खंडों को क्रियाशील ट्रांसफॉर्मर भेजा जाता है। गर्मी बढ़ने पर जब बिजली की खपत बढ़ जाती है तो वितरण के ट्रांसफॉर्मरों पर लोड बढ़ जाता है। इससे उनके फुंकने व खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। डिमांड बढ़ने से वर्कशॉप पर लोड बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए वर्कशॉप में ठंडक के मौसम में ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत कर उन्हें रिजर्व में रख लिया जाता है, जो गर्मी के दिनों में डिमांड बढ़ने पर काम आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीफ इंजीनियर विद्युत वितरण का कहना है कि इधर सभी खंड में ट्रांसफार्मरों की निगरानी की जा रही है। ट्रांसफामरों के जलने, फुंकने व खराब होने में कमी आई है, यह राहत देने वाली खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed