फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Arya Samaj gave the message of return to Vedas by performing Yagya

Basti News: यज्ञ कर आर्य समाज ने दिया वेदों की ओर लौटो का संदेश

Sun, 03 Sep 2023 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Arya Samaj gave the message of return to Vedas by performing Yagya
आर्य समाज का श्रावणी उपक्रम एवं वेद प्रचार सप्ताह का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आर्य समाज नई बाजार की ओर से राजा बाजार और सुरतीहट्टा में यज्ञ के माध्यम से लोगों को वेदों की ओर लौटने का संदेश दिया जा रहा है। पंडित राम मगन, राधेश्याम आर्य और आचार्य बृजेश के ब्रह्मत्व में यज्ञ सत्संग का आयोजन किया। जिसमें डॉ. विनायक जायसवाल, ओम प्रकाश आर्य और नीतीश कुमार मुख्य यजमान रहे।

आचार्य बृजेश ने कहा कि यज्ञ हमें परोपकार, संगतिकरण और दान की प्रेरणा देता है। इसके अलावा हमारे जीवन में ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण का भाव पैदा होता है। ऋग्वेद ज्ञान कांड है इसमें सभी पदार्थों के बारे में ज्ञान और उसके उपयोग की विद्या है। वेद के ज्ञान से हमारे जीवन में प्रकाश आता है। पं. राम मगन ने अपने भजनोपदेश में बताया कि हमें सत्य को ग्रहण करने और असत्य को छोड़ने के लिए तत्पर रहना चाहिए जिससे बिना किसी से ईर्ष्या द्वेष किए हम अपनी उन्नति के साथ साथ समाज की भी उन्नति कर सकें। ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि आर्य समाज एक श्रेष्ठ समाज का निर्माण चाहता है। इसलिए यज्ञ, योग, चरित्र निर्माण, आयुर्वेद और वेद प्रचार के माध्यम से लोगों की सेवा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed