फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Arthritis and joint pain started bothering in cold weather

Basti News: सर्द मौसम में सताने लगा गठिया और जोड़ों का दर्द

Sat, 27 Dec 2025 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Arthritis and joint pain started bothering in cold weather
जिला अस्पताल में गठिया रोग विभाग के बाहर चिकित्सीय परामर्श के लिए इंतजार करते मरीज संवाद
बस्ती। ठंड का प्रकोप बढ़ते ही सरकारी अस्पतालों में गठिया और जोड़ों के दर्द के रोगी बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 50 से 60 मरीज जोड़ों में दर्द, अकड़न और सूजन की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें बुजुर्गों के साथ-साथ मध्यम आयु वर्ग के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हैं। चिकित्सक इलाज के साथ मरीजों को ठंड के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आर्थो विभाग में आर्थो सर्जन डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि सर्दी के मौसम में तापमान गिरने से मांसपेशियों और जोड़ों में जकड़न बढ़ जाती है, इससे गठिया, घुटनों के दर्द, कमर और कंधे की परेशानी उभर आती है। खासकर पहले से जोड़ों की समस्या से ग्रसित मरीजों को इस मौसम में अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। ओपीडी में आने वाले अधिकतर मरीज घुटनों के दर्द और गठिया से पीड़ित हैं। ठंड के कारण रक्त संचार प्रभावित होने से दर्द बढ़ जाता है। सुबह के समय जोड़ों में अकड़न अधिक महसूस होती है, जिससे चलने-फिरने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

उन्होंने सलाह दी कि दवाइयों के साथ-साथ जीवनशैली में बदलाव बेहद जरूरी है। मरीजों को ठंड से बचाव, हल्का व्यायाम और संतुलित आहार अपनाने की सलाह दी जा रही है। गर्म कपड़े पहनने और शरीर को ढककर रखने से जोड़ों के दर्द में काफी राहत मिल सकती है। समय पर सावधानी और सही इलाज से सर्दी के मौसम में बढ़ने वाले जोड़ों के दर्द से काफी हद तक बचा जा सकता है। वहीं, एसआईसी डॉ. खालिद रिजवान अहमद ने बताया कि जिला अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ओपीडी में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed