फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   arrested rogue in nuthbhre

मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Wed, 22 Dec 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
arrested rogue in nuthbhre
मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन

गौर थाने के बभनान रेलवे क्रासिंग के पास हुई मुठभेड़
हेड कांस्टेबल के हाथ को छीलती निकल गई बदमाश की गोली
गौर व पैकोलिया में चोरी की तीन वारदातों में थी मन्नू यादव की तलाश
कुशीनगर निवासी मन्नू यादव ने गोंडा जिले के बभनान में बनाया था ठिकाना
पुलिस टीम को एसपी ने दिया 25 हजार रुपये पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/बभनान। गौर थाने की पुलिस ने एसओजी व सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में चोरी के मामले में वांछित मन्नू यादव को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। गौर क्षेत्र के नवीन सब्जी मंडी रेलवे क्रासिंग के पास से मंगलवार की रात करीब एक बजे पुलिस से घिरने के बाद बाइक सवार बदमाश ने तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली हेड कांस्टेबल प्रमोद यादव गोली के हाथ को छीलते निकली। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश मन्नू यादव के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों घायलों को सीएचसी गौर ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बुधवार की सुबह एसपी आशीष श्रीवास्तव भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल बदमाश से पूछताछ के साथ ही पुलिस टीम से मुठभेड़ की जानकारी ली। एसपी ने मुठभेड़ करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार का एलान किया है। एसपी ने बताया कि बदमाश मन्नू यादव निवासी दूर खंडवा थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर इन दिनों कस्बा बभनान डिग्री कॉलेज के सामने थाना छपिया जिला गोंडा में रहता था। पांच दिसंबर को गौर थाने में दर्ज चोरी के मुकदमे में उसकी तलाश थी। उसने गौर में एक मोबाइल की दुकान, हरना डाबर गांव में चोरी व पैकोलिया थाना क्षेत्र के पितौरा गांव में चोरी की घटनाओं को कुबूल किया है। उसके कब्जे से 12 बोर का तमंचा व कारतूस के साथ चोरी की बाइक, एक लैपटॉप, चार मोबाइल फोन, दो हजार रुपये व अन्य सामान बरामद किया गया है। उसके खिलाफ चोरी के माल बरामदगी, पुलिस टीम पर जानलेवा हमला व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
मुठभेड़ में वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गौर संजय कुमार, प्रभारी एसओजी उमेश चंद्र वर्मा, प्रभारी सर्विलांस दुर्गविजय, गौर थाने के एसएसआई रामेश्वर यादव, एसआई रविंद्र सिंह, प्रभारी चौकी बभनान दिलीप कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार वर्मा, मदन निषाद, बाबूलाल यादव, कांस्टेबल राहुल मिश्रा, एसओजी के हेड कांस्टेबल विजय प्रकाश दीक्षित, दिलीप कुमार, कांस्टेबल अभिषेक तिवारी, अजय यादव, सर्विलांस के कांस्टेबल सतेंद्र, संतोष, जितेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed