{"_id":"61e05d71e68e7953ed794851","slug":"arrested-monu-basti-news-gkp423556267","type":"story","status":"publish","title_hn":"जितेंद्र सिंह हत्याकांड: 25 हजार का इनामी हत्यारोपी मोनू पाल मुंडेरवा से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जितेंद्र सिंह हत्याकांड: 25 हजार का इनामी हत्यारोपी मोनू पाल मुंडेरवा से गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जितेंद्र सिंह हत्याकांड: 25 हजार का इनामी हत्यारोपी मोनू पाल मुंडेरवा से गिरफ्तार
- पूर्व प्रमुख पति की हत्या में आठ आरोपियों की अब तक हो चुकी है गिरफ्तारी
- तीन फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी
- बनकटी बाजार में दो जनवरी हुए हमले में घायल की इलाज के दौरान हुई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी (बस्ती)। पूर्व प्रमुख पति जितेंद्र सिंह हत्याकांड में नामजद मोनू पाल उर्फ शैलेंद्र पाल निवासी भरविलया थाना लालगंज को पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह करीब 08.15 बजे मुंडेरवा के त्रिमूर्ति चौराहे के पास गिरफ्तार कर लिया। एसओ उमाशंकर तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर 25 हजार रुपये के इनामी वांछित को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार मोनू पाल ने बताया कि वह जनपद छोड़कर भागने की फिराक में था। इस तरह केस में शामिल 11 आरोपितों में से पुलिस अब तक छह आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। बाकी की तलाश में कई टीमें लगी हुई हैं।
दो जनवरी को हुए हमले के दूसरे दिन जितेंद्र के भतीजे रामायण सिंह की तहरीर पर सात आरोपियों को नामजद किया गया था। जिनमें मोनू पाल, गब्बर पाल, पीयूष पाल, आकाश पाल, शनि पाल, विवेक पाल और पुनीत पाल निवासी भरवलिया थाना लालगंज व अन्य अज्ञात के खिलाफ बलवा, हत्या का प्रयास, छिनैती, सेवन सीएलए एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जिनमें मोनू को छोड़कर बाकी सभी नामजद छह आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। बता दें, दो जनवरी को बनकटी बाजार में हुए जानलेवा हमले में घायल पूर्व ब्लॉक प्रमुख बनकटी नीलम सिंह के पति एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता रघुनाथ सिंह के छोटे भाई जितेंद्र सिंह की सोमवार को दिन में इलाज के दौरान सहारा हॉस्पिटल लखनऊ में मौत हो गई थी।
जिसके बाद सोमवार को इस मामले में बनकटी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश बहादुर सिंह के बेटे अमित सिंह उर्फ छोटू सिंह निवासी अमरडोभा थाना मुंडेरवा और लालगंज थाने के भरवलिया निवासी वीरेंद्र बहादुर पाल उर्फ बब्बू पाल का नाम साजिश करने वालों में बढ़ाया गया था। साथ ही अज्ञात के तौर पर शामिल दो नाम भी पुलिस ने खुलासा किया है, जिनमें विशाल पाल व टुनटुन पाल निवासी भरवलिया शामिल हैं।