फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Arrested for throwing dead body in river

चंचल हत्याकांड: शव नदी में फेंकने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 Jul 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Arrested for throwing dead body in river
चंचल हत्याकांड
विज्ञापन

नदी में शव फेंकने का आरोपी गिरफ्तार
एक जनवरी 2018 को बानपुर पुल के नीचे बोरे में मिली थी लाश
चौकीदार की तहरीर पर चार के विरुद्ध दर्ज किया गया था मुकदमा
मृतका के पिता, मामा व एक अन्य की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी (बस्ती)। युवती की हत्या करके शव लालगंज थानाक्षेत्र के बानपुर पुल के नीचे नदी में फेंकने के आरोपित रविचंद्र निवासी सरौली चहारुम थाना कोतवाली खलीलाबाद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर लिया।

लालगंज थाने के बानपुर पुल के नीचे एक जनवरी 2018 को बोरे में भरा हुआ एक शव मिला था। बाद में उसकी शिनाख्त चंचल उर्फ कालिंदी पुत्री विजय कुमार उर्फ झिनकू निवासी उतरावल थाना कोतवाली खलीलाबाद, संतकबीरनगर के रूप में हुई थी। तफ्तीश के दौरान पुलिस को पता चला कि लाल रंग की कार में शव को लादकर लाया गया था। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि हत्या के इस मामले में कुल चार आरोपितों के नाम प्रकाश में आए थे। उनमें 28 वर्षीय युवती के पिता तथा मामा के अलावा एक अन्य आरोपित को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। पुलिस के अनुसार, ग्राम उतरावल थाना कोतवाली खलीलाबाद, संतकबीरनगर निवासी चंचल उर्फ कालिंदी का ननिहाल लालगंज थानाक्षेत्र के चित्राखोर में अमरनाथ के वहां थी। घटना के दिन विजय कुमार का चंचल के मामा अमरनाथ के पास कॉल आई कि करंट लगने से कालिंदी की मौत हो गई। भांजी की मौत की सूचना मिलते ही अमरनाथ गांव के ही गोपाल को साथ लेकर कार से उतरावल पहुंचे। बताया जाता है कि बोरे में कालिंदी के शव को भरकर बानपुर पुल के ऊपर से नदी में फेंक दिया। बानपुर के चौकीदार ने अज्ञात शव मिलने की थाने पर सूचना दी। उसके बाद तत्कालीन थाना प्रभारी राजेश मिश्र पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसमें एंटीमार्टम इंजरी की रिपोर्ट आने के बाद हत्या व शव छिपाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में आरोपित पिता विजय कुमार, मामा अमरनाथ व कार चलाकर ले गए गोपाल चौधरी गिरफ्तार किए गए थे। एक आरोपी रविचंद्र की काफी दिनों से पुलिस को तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed