फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Arrested for theft, five bikes recovered

चोरी के आरोपित गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद

Tue, 15 Jun 2021 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Arrested for theft, five bikes recovered
चोरी के आरोपित गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद
विज्ञापन

बस्ती। कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त टीम ने तीन वाहन चोरों को शहर के बैरिहवा मोड़ से मंगलवार को गिरफ्तार किया। उनमें जिनमें किशोर है। तीनों के कब्जे से पांच मोटरसाइकिल और एक देसी तमंचा बरामद किया गया। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार के तौर पर दिए गए।
पकड़े गए वाहन चोरों में विनय वर्मा निवासी आमा शुक्ल थाना वाल्टरगंज और दूसरा अरविंद कुमार मिश्रा उर्फ रोशन निवासी हवेली खास थानापुरानी बस्ती शामिल है। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि 11 जून की रात आवास विकास कॉलोनी से मोटरसाइकिल चोरी की थी। उसे बेचने के लिए जाते समय पकड़ लिए गए। अन्य बाइक में से तीन इसी शहर और एक खलीलाबाद से चोरी करने की बात भी बदमाशों ने कबूल की। गिरफ्तार विनय वर्मा के खिलाफ कोतवाली में चोरी के पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन

12 जून को अजय श्रीवास्तव निवासी आवास विकास कॉलोनी थाना कोतवाली ने प्रार्थना पत्र दिया कि 11 जून की रात घर के बाहर खड़ी उनकी बाइक चोरी हो गई। 14 जून की रात प्रभारी निरीक्षक कोतवाली और प्रभारी स्वाट टीम की संयुक्त टीम मुखबिर की सूचना पर ब्लॉक रोड पर बैरियहवां मोड़ के पास पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय पश्चात एक मोटर साइकिल से तीन लोग आते दिखे। रोकने का प्रयास किया गया तो तीनों बाइक छोड़कर ब्लॉक की तरफ भागने लगे। कुछ दूरी पर आगे उन्हें पकड़ लिया गया। पकड़े गए विनय वर्मा के पास से एक देसी तमंचा 315 बोर और कारतूस बरामद हुआ। उसकी निशानदेही पर विनय वर्मा के घर मड़वानगर से अन्य चार मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed