फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   arrest,police

मुठभेड़ में छह बदमाश गिरफ्तार

Sun, 22 Aug 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
arrest,police
पुलिस मुठभेड़ में घायल सिपाही से जानकारी लेते एसपी आशीष श्रीवास्तव। संवाद - फोटो : BASTI
मुठभेड़ में छह बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के पैकोलिया, परशुरामपुर और छावनी थाना क्षेत्रों में रविवार को हुई मुठभेड़ में पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी। वहीं तीनों मुठभेड़ में पैकोलिया, परशुरामपुर और छावनी थाने के एक-एक सिपाही भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पकड़े गए बदमाश एक ही गिरोह के बताए जा रहे हैं। जिन्होंने 26 अप्रैल 2021 को मडेरिया तिराहा थाना परशुरामपुर क्षेत्र से डिकी तोड़कर वाहन से 60 हजार रुपये निकाल लिए थे। इसके साथ ही पैकोलिया में भी सात व 17 अगस्त को दो वारदातों को करने की बात स्वीकार की है। आठ अगस्त को दुकानदार अजय कुमार निवासी पतीला थाना कप्तानगंज ने मुकदमा दर्ज कराया कि सात अगस्त की रात्रि समय करीब साढ़े बजे बिक्री का 15 हजार रुपये लेकर मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। पिपरा काजी के पास मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने तमंचे के बल पर रुपये व एक मोबाइल छीन लिया। राजू ठाकुर निवासी ग्राम बाराचवर थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर ने मुकदमा दर्ज कराया था कि 17 अगस्त को दोपहर समय करीब तीन बजे जलेबीगंज से अपने बैंक उत्कर्ष स्माइल फाइनेंस बैंक, हर्रैया के लिए आ रहे थे। पचपेड़वा चौराहे से आगे दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात लोगों ने तमंचे के बल पर 10,253 रुपये व एक टैबलेट छीन कर लेकर भाग गए थे। पूछताछ करने पर आरोपितों ने दोनों घटनाओं को कबूल किया।
विज्ञापन

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मुठभेड़ करने वाली तीनों टीमों को आईजी की तरफ से 30 हजार रुपये पुरस्कार दिया गया है। वारदात को अंजाम देने से पहले गैंग के सभी सदस्य मिलकर तय करते थे कि इसे कैसे अंजाम दिया जाना है। एसपी ने बताया कि इन बदमाशों की आपराधिक इतिहास के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। सभी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह सिलसिलेवार हुई मुठभेड़
एसपी के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर पैकोलिया में मौजूद एसओजी प्रभारी मृत्युंजय पाठक और एसओ प्रदीप सिंह के संयुक्त टीम ने भैरोपुर के पास तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों को घेरा। पुलिस को देख फायर करते हुए बदमाश भागे। एक गोली सिपाही श्याम सिंह यादव को लग गई। जवाबी फायरिंग में एक बाइक सवार बदमाश को गोली लगी और वह बाइक लेकर गिर गया। जिसे एसओजी टीम प्रभारी ने पकड़ लिया। बाइक से उतरकर भाग रहे उसके साथी को एसओ पैकोलिया ने दबोच लिया। बाकी दो बाइक पर सवार चार बदमाश छावनी, परशुरामपुर की तरफ भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों में शिव कुमार उर्फ भल्लर नई निवासी पिपराकाजी पैकोलिया और उसका साथी रवि सोनकर निवासी कस्बा गौर शामिल रहे। इनमें भल्लर को गोली लगी। सूचना पर सक्रिय परशुरामपुर में एसएचओ अवधेश राज सिंह की संयुक्त टीम और बदमाशों के साथ बंजरिया मोड़ के पास दो बदमाशों आदर्श प्रताप सिंह निवासी इटबहरा व उसका साथी अंकित निवासी मेंहदावल संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया। यहां आदर्श सिंह निवासी ईटबहरा थाना गौर के पैर में गोली लगी। यहां बदमाशों की गोली से कांस्टेबल शिव कुमार यादव घायल हुए। तीसरी बाइक पर सवार दो बदमाशों को एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम प्रभारी और एसओ छावनी आलोक श्रीवास्तव की संयुक्त टीम ने अमोली पुलिया के पास हुई मुठभेड़ में पकड़ा। जिनमें संजय पांडेय उर्फ संजू बाबा निवासी परसौनिया थाना सोनहा और उसका साथी शमशेर उर्फ सद्दाम निवासी कस्बा गौर पकड़ा गया। संजय कुमार पांडेय उर्फ संजू उर्फ बाबा के पैर में गोली लगी। बदमाशों की गोली से हेड कांस्टेबल जय हिंद यादव घायल हुए।

एक पिस्टल, दो तमंचा बरामद
बदमाशों को पकड़ने में हुई तीन मुठभेड़ में पुलिस ने एक पिस्टल व दो तमंचा बरामद किया है। इसके साथ ही कारतूस व करीब आठ हजार नगदी भी बदमाशों की तलाशी में मिली है। पैकोलिया क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी का टैबलेट और अन्य सामान भी मिला। पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले बदमाशों के खिलाफ पैकोलिया, परशुरामपुर व छावनी थाने में आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed