{"_id":"64d9231226ad87539d03cf44","slug":"arrest-in-loot-crime-basti-news-c-207-1-sgkp1002-2738-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सीएससी संचालक से हुई लूट का पर्दाफाश, तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सीएससी संचालक से हुई लूट का पर्दाफाश, तीन बदमाश गिरफ्तार
Mon, 14 Aug 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
परशुरामपुर पुलिस लूट के आरापियों को किया गिरफ्तार।
बस्ती। परशुरामपुर थानाक्षेत्र के जियनापुर के पास सोमवार रात ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से हुई लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। परशुरामपुर पुलिस के अलावा एसओजी, स्वाट और सर्विलांस टीम ने वारदात में शामिल उसी क्षेत्र के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट में प्रयुक्त दो बाइक और 45 सौ रुपये बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाशों में एक बाल अपचारी शामिल है।
रविवार को एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ शेषमणि उपाध्याय ने पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि इस वारदात को अंजाम देने में एक ही गांव परशुरामपुर थानाक्षेत्र के मिश्रौलियाधीश निवासी अजय वर्मा, बिंद शर्मा और एक बाल अपचारी शामिल रहे। यह तीनों मित्र हैं। इनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। इनके पास असलहा भी नहीं था। बिना नंबर की दो बाइक से यह तीनों कस्बे में मौजूद थे। मोबाइल सर्विलांस, संदिग्धों से पूछताछ और मुखबिरों की सूचना पर वारदात का पर्दाफाश किया गया।
एसपी के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि हम लोगों को पहले से जानकारी थी कि श्रंगीनारी के शीतला प्रसाद ग्राहक सेवा केंद्र में रुपये का लेनदेन करता है। उसके पास हमेशा अच्छी खासी रकम रहती है। जिसे वह रोजाना साथ लेकर घर आता-जाता है। सात अगस्त की शाम को हम तीनों बिना नंबर की दोनों मोटरसाइकिल से शीतला प्रसाद की दुकान के आसपास घूम-घूम कर उस पर नजर रखे थे। वह डिक्की में कागज के थैले में कुछ मोड़कर रखकर फिर दुकान के अंदर चला गया। उसके घर जाते समय हम लोग दो मोटरसाइकिल से पीछा करते हुए बैजलपुर से जगन्नाथपुर जाने वाले रोड पर सुनसान व झाड़ी के पास पहुंचे। वहां एक बाइक लेकर तीसरा साथी (बाल अपचारी) आगे बढ़ गया। पीछे दूसरी मोटरसाइकिल पर दोनों लोगों ने शीतला प्रसाद को रुकने को कहा।
विज्ञापन
उसके रुकने पर हम लोगों ने अपनी मोटरसाइकिल से उतर कर उसके पास गए और उसकी मोटरसाइकिल की चाभी निकाल ली। डिक्की खोलकर थैले को निकाल लिया। उसको डराने के लिए कहा कि यदि पीछे देखोगे तो तुम्हें गोली मार देंगे। शीतला प्रसाद डर गया और अपनी मोटरसाइकिल पैदल ढकेलते हुए आगे जाने लगा। उसके कुछ दूर जाने के उपरांत हम लोग दूसरे रास्ते से चले गए।
-- -- -- -- -- -- --
यह रहा घटनाक्रम
जगन्नाथपुर निवासी शीतला प्रसाद यादव श्रृंगीनारी बाजार में ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। पैसों के लेनदेन के अलावा वह फोटो काॅपी तथा मोबाइल, कवर, बैट्री व अन्य पुर्जे बेचने का काम भी करते हैं। सोमवार की रात वह ग्राहक सेवा केंद्र में ताला लगाकर बाइक से घर के लिए निकले। शीतला प्रसाद के अनुसार उस समय मौजूद 12 हजार रुपये और मोबाइल पॉलिथीन में लपेटकर बाइक की डिक्की में रख दिया। इसके बाद जगन्नाथपुर के लिए निकले। रास्ते में जियनापुर गांव के पास सामने बाइक लेकर खड़े दो लोगों ने उनको रोका। बाइक रोकने पर एक ने शीतला प्रसाद के बाइक की चाभी निकाल ली। उसने डिक्की खोलकर उसमें रखे रुपये और मोबाइल निकाल लिया। दूसरे ने गालियां देते हुए कहा कि चुपचाप निकल जाओ, वरना गोली मार दूंगा। इसके बाद दोनों बदमाश श्रृंगीनारी की तरफ भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद शीतला प्रसाद ने 112 डायल किया। पुलिस के पहुंचने पर पूरी जानकारी दी।
-- -- -- -- --
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक परशुरामपुर रामेश्वर यादव, एसएसआई श्याम मोहन त्रिपाठी, एसओजी प्रभारी गजेंद्र सिंह, प्रभारी स्वाट टीम उमाशंकर त्रिपाठी, प्रभारी सर्विलांस सेल शशिकान्त, प्रभारी चौकी सिकंदरपुर उमेशचन्द्र वर्मा, एसआई आशुतोष कुमार, मो मुस्तफा, मुख्य आरक्षी हेमन्त सिंह, भगवान दास यादव, आरक्षी देवेन्द्र निषाद, धर्मेन्द्र कुमार, रमेश कुमार, किशन, अभिलाष प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल अनंत यादव, करमचन्द, अभिषेक सिंह, साजिद जमाल, हेड कांस्टेबल हिंदे आजाद, सतेंद्र कुमार व जनार्दन प्रसाद शामिल रहे।