फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   are being admitted to the same ward

Basti News: एक ही वार्ड में भर्ती किए जा रहे आईसीयू व इमरजेंसी के मरीज

Fri, 01 Mar 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 01 Mar 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
are being admitted to the same ward
महज 10 बेड होने के कारण जिला अस्पताल में फैली अव्यवस्था
विज्ञापन

फाॅल्स सीलिंग गिरने से इमरजेंसी वार्ड के भवन को कर दिया गया है बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला अस्पताल के आईसीयू को इमरजेंसी वार्ड में तब्दील कर दिया गया है। इससे अस्पताल में अव्यवस्था फैल गई है। आईसीयू में भर्ती होने के कुछ ही देर में मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट करना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल में 300 बेड की नई बिल्डिंग बनाई जानी है। पहले चरण में 200 बेड का भवन बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। छह जनवरी की रात फॉल्स सीलिंग गिरने से मेडिकल और इमरजेंसी वार्ड के भवन को खाली कर दिया गया है। दोनों वार्ड को अन्य वार्डों में शिफ्ट कर दिया गया है। इमरजेंसी वार्ड को 10 बेड वाले आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। जबकि मेडिकल वार्ड को सर्जिकल और सर्जिकल वार्ड पुरुष को न्यू सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट किया जा चुका है।
विज्ञापन

10 बेड वाले आईसीयू में ही इमरजेंसी का संचालन होने से अव्यवस्था फैल रही है। यदि गर्मी में एक साथ 10 से अधिक मरीज आ गए तो समस्या खड़ी जो जाएगी। इससे पहले इमरजेंसी में 30 बेड का था। अब बेड
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। इससे सांस रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। बताया जा रहा है कि प्रतिदिन पांच से छह मरीज सांस से संबंधित परेशानी के आ रहे हैं। यह संख्या गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ती रहेगी। एक ही वार्ड में इमरजेंसी व आईसीयू का संचालन होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

...
कोट

फॉल्स सीलिंग गिरने से इमरजेंसी वार्ड के भवन को बंद कर दिया गया है। अब इमरजेंसी व आईसीयू वार्ड एक में ही संचालित किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर मरीजों को ट्रामा सेंटर में भी भर्ती किया जा रहा है।

- डॉ. वीके सोनकर, एसआईसी, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed