फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Aradhana leaves for Bangladesh to play handball championship

Basti News: हैंडबाल चैंपियनशिप खेलने बांग्लादेश रवाना हुईं आराधना

Sat, 13 May 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 13 May 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Aradhana leaves for Bangladesh to play handball championship
बांग्लादेश में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी आराधना त्रिपाठी।
बस्ती। शहर के मूड़घाट निवासी 18 वर्षीय आराधना त्रिपाठी का चयन हैंडबाल की जूनियर नेशनल टीम में हुआ है। वह 13 मई से बांग्लादेश के ढाका में होने वाली अंतरराष्ट्रीय आईएचएफ ट्रॉफी वीमेंस यूथ एंड जूनियर चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। आराधना इससे पहले कजाकिस्तान में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि आराधना छह बार राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता खेल चुकी हैं। वह तुर्की के इस्तांबुल में आयोजित विश्व चैंपियनशिप के लिए जुलाई 2022 में देश की टीम में चुनीं गईं। लेकिन, आर्थिक तंगी के कारण वह चैंपियनशिप में हिस्सा लेने नहीं जा पाई थीं। जनपद के क्षेत्रीय क्रीड़ा स्टेडियम से हैंडबाल का अभ्यास करना शुरू करने वाली आराधना यहीं से चार साल पहले डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल ढाबा सीमर अयोध्या के छात्रावास में चयनित हुईं। वर्तमान में वह यहीं प्रशिक्षण ले रही हैं। बताया कि ढाका में होने वाली चैंपियनशिप के लिए दिल्ली में नौ व 10 अप्रैल को चयन ट्रायल हुआ था। जिसमें उनका चयन हुआ। 12 मई को देश की टीम के साथ वह बांग्लादेश रवाना हो चुकी हैं। चैंपियनशिप 13 से 17 मई तक होगी। स्व. सुनील कुमार त्रिपाठी और सूर्यमति की बेटी आराधना अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा की लोहा मनवाएगी। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है। वह हमेशा अपने खेल को लेकर गंभीर रहीं। इसी का नतीजा है कि आज आराधना अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रही है। हमें विश्वास है कि बस्ती की बेटी कामयाब होकर लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed