फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Approval for operation of 200 beds of medical college, construction unit decided

Basti News: मेडिकल कॉलेज के 200 शैय्या संचालन की मंजूरी, निर्माण इकाई तय

Sat, 28 Oct 2023 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Approval for operation of 200 beds of medical college, construction unit decided
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज के 200 शैय्या नए भवन संचालन की मंजूरी शासन ने दे दी है। यहां अधूरे निर्माण कार्य के लिए 13 करोड़ रुपये खर्च करने के लिए शासन ने निर्माण इकाई यूपीपीसीएल यानी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन को जिम्मेदारी दी गई है।

उल्लेखनीय है कि 300 शैय्यायुक्त ओपेक चिकित्सालय कैली को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध किया गया है। यहां करीब दो वर्ष से 200 बेड का नया भवन बनकर तैयार है, मगर इसमें माड्यूलर ओटी, सेमी माड्यूलर आपरेशन थियेटर, गैस पाइप लाइन तथा सेंट्रल एसी का संचालन अब तक नहीं हो पा रहा है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की नजर इस पर पड़ी थी। पूरी स्थिति उन्होंने जान ली। इसके संचालन न होने के पीछे के कारणों को लिखकर भेजने को कहा था। जिस पर प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने शासन को कार्यदायी संस्था नामित करने का अनुरोध किया। कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि शासन की हरी झंडी मिल गई है। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को नामित किया गया है। यहां इसी सप्ताह से कार्य शुरू हो जाएगा। जल्द ही इस भवन में भी मरीजों को भर्ती करने की सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed