फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   appeal for heavy yield

उत्पादन बढ़ाएं किसान हर सुविधा देगा शासन

Wed, 20 Apr 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
appeal for heavy yield
सदर ब्लाक के डारीडीहा मे ग्रामोदय से भारत उदय की गोष्ठी को संबोधित करते डीएम नरेंद्र सिंह पटेल। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के अंतर्गत बस्ती सदर ब्लॉक के ग्राम डारीडीहा में आयोजित किसान गोष्ठी में जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल ने लाभकारी कृषि को बढ़ावा देने के लिए उन्नत वैज्ञानिक तकनीकों के इस्तेमाल पर बल दिया। साथ ही शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की हिदायत दी। 
विज्ञापन


डारीडीहा प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित गोष्ठी में जिलाधिकारी पटेल ने कहा कि उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसानों को हर सुविधा मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय आवश्यकताओं और परिवेश को देखते हुए यह आवश्यक है कि किसान व्यवसायिक खेती को ध्यान में रखकर फसलों का चयन करें।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि अनुदानित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों का पंजीकरण आवश्यक हैं। उप निदेशक कृषि डॉ. एसके दुबे ने किसान बीमा योजना, जंगली पशुओं से होने वाली क्षति, सोलर पंपों की स्थापना, सिंचाई योजना, कीटनाशकों के संतुलित उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग में 50 प्रतिशत अनुदान पर ढैंचा बीज उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद पाठक ने बताया कि ब्लाकों के राजकीय बीज भंडारों पर निशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है। डॉ. पाठक ने किसानों से कहा कि यदि किसी गांव में 25-50 की संख्या में किसान एक साथ पंजीकरण कराने का समय दें तो गांव में ही टीम भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आठ मई को सभी ब्लाकों में संकर बीजों की ब्रिकी विभिन्न कंपनियों द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर भूमि संरक्षण अधिकारी सुभाष मौर्या, प्रभारी मृदा परीक्षण प्रयोगशाला अरविंद सिंह एवं उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी पुरुषोत्तम मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed