{"_id":"68eeba2ad3020b9a35087325","slug":"apn-team-became-the-winner-in-inter-college-kho-kho-basti-news-c-207-1-bst1001-145860-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अंतर महाविद्यालयी खो-खो में एपीएन की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अंतर महाविद्यालयी खो-खो में एपीएन की टीम बनी विजेता
Wed, 15 Oct 2025 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
एपीएन पीजी कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते अतिथि
बस्ती। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के तत्वावधान में अंतर महाविद्यालयी खो- खो पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता मंगलवार को एपीएन पीजी कॉलेज में कराई गई। इसमें बस्ती, बांसी और बलरामपुर की कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबले में चारों टीमों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला एपीएन पीजी कॉलेज बस्ती और एमएलके पीजी कालेज, बलरामपुर के बीच हुआ। जिसमें एपीएन की टीम विजेता घाेषित की गई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय सहमो के प्राचार्य डॉ. अतुल कुमार पांडेय, विशिष्ट अतिथि डॉ. डीके अस्थाना पूर्व प्राचार्य ने दीप प्रज्ज्वलन किया। प्रतियोगिता का सिद्धार्थ विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक डॉ.अरविंद कुमार मौर्य की देखरेख में हुआ। इसमें एपीएन पीजी काॅलेज, बस्ती रतनसेन पीजी काॅलेज, बांसी और एमएलके पीजी काॅलेज, बलरामपुर की टीमों ने हिस्सा लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एपी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
फाइनल मुकाबले में एपीएन पीजी कालेज और एमएलकेपीजी काॅलेज, बलरामपुर की टीम उतरी। कड़ी टक्कर देने के बाद एपीएन की टीम विजेता बनी। बलरामपुर की टीम दूसरे स्थान पर और रतनसेन पीजी बांसी की टीम तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर डॉ. रोहित सिंह, डॉ. विष्णु कुमार जायसवाल, डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. परीक्षित सिंह, डॉ. निशा सोनकर, डॉ. सौम्या पाल, डॉ. कंचन त्रिपाठी मौजूद रहे।