फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Aparajita programe organised

रुचि के अनुसार लक्ष्य तय करें छात्राएं: सुशील

Tue, 01 Nov 2022 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Aparajita  programe  organised
रुचि के अनुसार लक्ष्य तय करें छात्राएं : बीडीओ
विज्ञापन

सल्टौआ / बस्ती। मदन मोहन मालवीय शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज देईपार सल्टौआ परिसर में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन के अंतर्गत अपराजिता के तहत महिला स्वावलंबन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि बीडीओ सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि छात्राएं अपनी रुचि के अनुसार लक्ष्य तय करें। इसे प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें।
मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बीडीओ ने छात्रों को बताया कि शिक्षा ही ऐसा माध्यम है जिससे भविष्य के सपने बुने जा सकते हैं। सफलता प्राप्त करने के लिए किसी दबाव में आकर निर्णय न लें। कहा कि कक्षा छह से 12 तक की शिक्षा छात्राओं के भविष्य का निर्धारण करती है। 12वीं में छात्राओं को भविष्य निर्धारण के लिए निर्णय लेने पड़ते हैं। विशिष्ट अतिथि एडीओ (आईएसबी) कनिक राम चौधरी ने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका पौराणिक काल से ही रही है। अक्सर अभिभावक बेटों की तुलना में बेटियों को कमतर आंकते हैं। अभिभावक बेटियों को कैरियर चुनने की आजादी दें तो वे भी समाज में बड़ा नाम बनकर उभरेंगी। बेटियों को सतत होने के लिए उन्हें शिक्षित होना पड़ेगा। शिक्षा ही ऐसा शस्त्र है जिससे महिलाएं समाज में नारी गरिमा को सम्मान दिलाने में सफल होंगी। युवा कल्याण अधिकारी अभिषेक चौबे ने कहा कि छात्राएं खेलों में रुचियां लेकर समाज में बड़ा मुकाम हासिल कर सकती है। पिछले कुछ सालों में बेटियों ने देश के लिए तमाम मेडल जीते हैं। प्रबंधक राम किशोर त्रिपाठी ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा अपराजिता के तहत आयोजित कार्यक्रम बेटियों को सही मार्गदर्शन देने का माध्यम बन रहे हैं। इससे उन्हें कुछ बड़ा करने की प्रेरणा मिल रही है। कार्यक्रम में 310 छात्राओं ने हिस्सा लिया। मौके पर प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार द्विवेदी, विनोद कुमार, संजय कुमार, राम कृष्ण पांडेय, राकेश यादव, विजय प्रकाश पांडेय, दिवाकर विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
छात्राओं के प्रश्नों का बीडीओ ने दिया जवाब
कक्षा 12 की छात्रा नीलू शुक्ला ने पूछा कि आखिर बेटियों को समाज में कमतर क्यों आंका जाता है। जवाब में बीडीओ ने कहा कि यदि कोई बेटियों को कोई कमतर आंक रहा है तो उसके सामने खुद को सफल बनाकर जाएं। उसके विचार बदल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कक्षा 12 की छात्रा सरगम सोनी ने पूछा कि सफलता का क्या पैमाना है।
इसके जवाब में बीडीओ ने बताया कि इसका कोई मानक नहीं है। जो आर्थिक रूप से आजाद है समाज उसी को सफल कहता है।
-------
कक्षा 12 की छात्रा अंकिता ने पूछा कि बेटों की अपेक्षा बेटियों को बाहर भेजने में अभिभावक क्यों हिचकते हैं।
जवाब में बीडीओ ने बताया कि ऐसा नहीं है अपने बच्चों को खुद से दूर भेजने में हर मां बाप हिचकते हैं वो चाहे बेटी हो या बेटा।
------
कक्षा 12 की छात्रा आराधना शुक्ल ने पूछा कि कॅरियर के लिए निर्णय कैसे लिया जाए।
जवाब में बीडीओ ने बताया कि सबसे पहले अपनी रुचियों को एक कागज पर लिखें। फिर उसका आकलन करें कि आपको अपनी रुचि से कितना लगाव है। इसके बाद निर्णय लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed