{"_id":"67acf0c32bff89f37005c904","slug":"apaar-id-will-also-have-to-be-shown-along-with-the-admit-card-in-the-board-exam-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131905-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बोर्ड परीक्षा में प्रवेश पत्र के साथ दिखानी होगी अपार आईडी भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बोर्ड परीक्षा में प्रवेश पत्र के साथ दिखानी होगी अपार आईडी भी
Thu, 13 Feb 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हो रही है। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थिओं को प्रवेश पत्र के साथ अपार आईडी भी दिखानी होगी। अपार आईडी न रहने की दशा में उन्हें प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड दिखाने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा।
यूपी बोर्ड परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए शिक्षा विभाग पूरी सतर्कता बरत रहा है। बोर्ड ने इस साल से कई नए नियम भी लागू किए हैं। एक राष्ट्र एक पहचान की तर्ज पर कक्षा एक से 12 तक के छात्रों का अपार आईडी बनाया जा रहा है। बोर्ड परीक्षा के लिए अपार आईडी जरूरी कर दिया गया है।
विभाग के मुताबिक, जिन विद्यार्थियों का अपार आईडी नहीं बना है, वे अपार आईडी के लिए आवेदन कर दें। परीक्षा के समय विद्यार्थी के पास अपार आईडी न रहने की दशा में उसे प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड या पेन कार्ड दिखाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विभाग के मुताबिक संस्थागत परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र भी विभाग के वेबसाइट पर रहेगा। विभाग की वेबसाइट से केवल संस्थागत विद्यार्थी ही प्रवेश पत्र लोड कर सकते हैं। व्यक्तिगत छात्र- छात्राएं फार्म भरने वाले कॉलेज से प्रवेश मिलेगा।