{"_id":"6632053ecad5b3bb080f9070","slug":"anurag-thakur-came-basti-to-join-the-nomination-of-bjp-candidate-harish-dwivedi-in-lok-sabha-election-2024-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बस्ती में बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, कांग्रेस में कुछ लोग पार्टी छोड़ रहे- कुछ चुनाव लड़ना ही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बस्ती में बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, कांग्रेस में कुछ लोग पार्टी छोड़ रहे- कुछ चुनाव लड़ना ही
Wed, 01 May 2024 02:33 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 01 May 2024 02:33 PM IST
विज्ञापन
नामांकन के पहले जनसभा को संबोधन करने के दौरान मंच पर बैठे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बस्ती से विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा। कहा, कांग्रेस के कुछ लोग पार्टी छोड़ रहे हैं और कुछ चुनाव लड़ना छोड़ रहे हैं। देश भर में कांग्रेस का यह ट्रेंड जारी है। ठाकुर, सलमान खुर्शीद की भतीजी मारिया के वोट जिहाद वाले बयान पर भी हमलावर दिखे।
विज्ञापन
कहा, भारत का भविष्य जिहाद व फसाद तय नहीं करते। यहां भविष्य चुनी हुई सरकार के माध्यम से जनता तय करती है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था से चलता है। देश फसाद और फरमान से नहीं जनता के वोट से चलता है।
विज्ञापन
सपा नेत्री डिंपल यादव के वैक्सीन के चंदे के बयान पर अनुराग ने कहा, यह जो शहजादे हैं वह अपने ऊलूल जुलूल बयान से जनता को गुमराह करते ही थे। वैक्सीन मत लगाओ, लेकिन अब यह साफ दिख रहा है कि वोट के लिए यह किसी भी हद तक गिर सकते हैं।
विज्ञापन
मौका, बस्ती लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विेदी के नामांकन का था। भाजपा प्रत्याशी हरीश के नामांकन में अनुराग ठाकुर बस्ती पहुंचे हैं। बस्ती के कप्तानगंज में आयोजित जनसभा के दौरान यातायात व्यवस्था पूरी तरह फेल नजर आई। यातायात को नियंत्रित करने में पुलिस और प्रशासन के पसीने छूट गए।