फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Anshika will become the police officer of Rudhauli...eight girl students passed the interview.

Basti News: रुधौली की थानेदार बनेंगी अंशिका...साक्षात्कार में आठ छात्राएं पास

Wed, 01 Oct 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 01 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Anshika will become the police officer of Rudhauli...eight girl students passed the interview.
लालगंज की थानेदार बनी छात्रा को रजिस्टर दिखाते एसएचओ संजय कुमार- पुलिस
रुधौली। मिशन शक्ति-5 के तहत रुधौली थाने की एक दिन की जिम्मेदारी सौंपने के लिए सोमवार को छात्राओं का साक्षात्कार हुआ। विभिन्न विद्यालयों की 42 छात्राओं ने भाग लिया। छह सदस्यीय पैनल में जवाहर नवोदय विद्यालय, महेश प्रताप इंटर कॉलेज, दिलेश्वरी इंटर कॉलेज और प्रैक्सिस विद्यापीठ के प्रधानाचार्य ने छात्राओं का साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन

साक्षात्कार में प्रैक्सिस विद्यापीठ की कक्षा नौ की छात्रा अंशिका चौधरी को सर्वाधिक अंक मिले और उसे एक दिन के लिए प्रभारी निरीक्षक चुनी गईं। इसी तरह जवाहर नवोदय विद्यालय की शिवांगी पटेल को अपराध निरीक्षक, दिलेश्वरी इंटर कॉलेज की पूजा मौर्य को वरिष्ठ उपनिरीक्षक, महेश प्रताप इंटर कॉलेज की कशिश कसौधन को दिवसाधिकारी, डीएनसी इंटर कॉलेज की कौशिकी दुबे को एंटी रोमियो प्रभारी, दिव्यांशी सिंह को मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी, डॉ. मो. रशीद इंटर कॉलेज की सोनाक्षी चौधरी को सहायक मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी और हिमांशी पांडेय को साइबर सेल प्रभारी के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक विजय दुबे ने बताया कि चयनित छात्राओं को एक सप्ताह के भीतर उच्चाधिकारियों और थाना क्षेत्र के संभ्रांत लोगों की उपस्थिति में एक दिन का प्रभार सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों में पुलिस तथा पुलिसिंग के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन की थानेदार बनीं छात्रा पहल पाल, कड़े तेवरों से पुलिस कर्मियों को दी सीख
बनकटी (बस्ती)। कंपोजिट विद्यालय बनकटी की कक्षा 6 की छात्रा पहल पाल को लालगंज थाने का एक दिन का थानेदार बनाया गया। जिम्मेदारी संभालते ही छात्रा ने अपराध अभिलेख, हिस्ट्रीशीटर, थाना समाधान दिवस और शिकायत रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया और थाने के कार्यालय, सीसीटीएनएस रूम, बैरक व हवालात का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पहल पाल ने सीयूजी नंबर से एक महिला फरियादी से संपर्क कर मारपीट मामले में कार्यवाही की मांग सुनी। इसके अलावा, बिना वर्दी के मौजूद पुलिस कर्मियों से कड़ी पूछताछ की, जिनका जवाब न मिलने पर वे झांकते रहे। छात्रा ने थाने परिसर में बंद पड़े आरओ प्लांट को चालू कराने, खड़ी गाड़ियों के नीलामी एवं फरियादियों के लिए सुलभ शौचालय बनवाने जैसे निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर महिला पुलिस कर्मी वंदना पासवान, ममता चौहान, विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर शर्मा, शिक्षक मो. कामरान, अनिल कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। छात्रा पहल पाल का प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और महिला आरक्षियों ने फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। संवाद
11वीं की छात्रा अनीसा बनीं एक दिन की प्रिंसिपल
भानपुर। संतकबीर शंकरदास इंटरमीडिएट कालेज, मोहम्मदनगर में कक्षा 11 की छात्रा अनीसा को एक दिन के लिए विद्यालय की प्रिंसिपल बनाया गया। अनीसा ने इस दौरान विद्यालय में पठन-पाठन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और सुधार के लिए सुझाव दिए। उन्होंने शिक्षक और छात्राओं के बीच बेहतर संवाद और शिक्षा गुणवत्ता को बढ़ाने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना बताया गया। संवाद
एक दिन की बीईओ बनीं छात्रा पूर्वी सिंह

मानिकचंद। संविलयन विद्यालय कन्या पुर्सिया की कक्षा आठ की छात्रा पूर्वी सिंह एक दिन के लिए बीईओ बनीं। छात्रा को सभी कर्मचारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर के बाद ज्वाइन कराया गया। बीईओ धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने उन्हें कार्यालय की कार्यप्रणाली और गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार को समान शिक्षा, स्मार्ट क्लास और शिक्षा के सुचारु संचालन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में उमेश तिवारी, आलोक त्रिपाठी, अखिलेश मिश्रा, प्रभात सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। छात्रा पूर्वी सिंह ने इस अनुभव के माध्यम से नारी सशक्तिकरण और शिक्षा के महत्व को प्रत्यक्ष रूप से समझा। संवाद
छात्राओं को महिला अपराधों के प्रति किया जागरूक

कलवारी। आचार्य रामचंद्र शुक्ल बालिका इंटर कॉलेज अगौना में मंगलवार को मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुअ। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह की टीम ने छात्राओं को महिला अपराधों के प्रति सजग रहने और सुरक्षा उपायों के बारे में बताया। कहा कि लैंगिक अपराधों में नशे का बड़ा योगदान होता है। यदि छात्राएं परिवार के सदस्यों द्वारा किए जा रहे नशे का विरोध करना शुरू करें, तो ऐसे अपराधों को रोकने में मदद मिल सकती है। कार्यक्रम में महिलाओं से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी साझा की गई। इस मौके पर डॉ. केपी मिश्र, प्रमोद मिश्र, नंदिनी, अख्तर जहां, शिक्षिकाएं, महिला आरक्षी और छात्राएं उपस्थित रहीं। संवाद

नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देने का लिया संकल्प
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने महिला कांस्टेबलों पिंकी यादव, विंदू, शालू और चंदन कुमारी के साथ सूर्य कुमारी बालिका इंटर कालेज में चौपाल लगाई। छात्राओं, शिक्षिकाओं और अभिभावकों को सशक्तीकरण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। महिलाओं को विभिन्न अपराधों जैसे छेड़छाड़, घरेलू हिंसा और साइबर धमकियों से बचाव के उपाय बताए गए। प्रधानाचार्य सीमा गौंड ने कहा कि ऐसे प्रयास बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। शिक्षक, छात्राएं और अभिभावकों ने नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। संवाद

लालगंज की थानेदार बनी छात्रा को रजिस्टर दिखाते एसएचओ संजय कुमार- पुलिस

लालगंज की थानेदार बनी छात्रा को रजिस्टर दिखाते एसएचओ संजय कुमार- पुलिस

लालगंज की थानेदार बनी छात्रा को रजिस्टर दिखाते एसएचओ संजय कुमार- पुलिस

लालगंज की थानेदार बनी छात्रा को रजिस्टर दिखाते एसएचओ संजय कुमार- पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed