फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Another case registered against two accused named in kidnapping

Basti News: अपहरण में नामजद दो आरोपियों पर एक और केस दर्ज

Thu, 25 Jul 2024 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 25 Jul 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Another case registered against two accused named in kidnapping
महुआ डाबर के सूरज की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गौर। दस दिन पहले गौर क्षेत्र के बभनान बाजार से असलहा के बल पर अगवा कर गोंडा जनपद के खोड़ारे में हुए मारपीट के मामले में गौर पुलिस ने तीन नामजद सहित छह अज्ञात लोगों पर असलहा दिखाकर मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपियों में दो अपहरण कांड में भी आरोपी हैं। इसमें अभिषेक वर्मा की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि, मुख्य आरोपी अखिलेश वर्मा फरार चल रहा है।
बुधवार को महुआ डाबर गांव निवासी सूरज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया गया। तहरीर में है कि 14 जुलाई की शाम करीब छह बजे वह बाइक से दोस्त अभय सिंह के साथ बभनान बाजार गया था। तभी अखिलेश वर्मा व अभिषेक वर्मा निवासी सिसई रानीपुर थाना छपिया जनपद गोंडा व कुणाल सिंह ग्राम पैकोलिया थाना पैकोलिया जनपद बस्ती एवं छह अज्ञात लोग बाइक रोककर अभय सिंह के हाथ पर असलहा के बट से वार कर दिया।
विज्ञापन

गाली देते हुए अगवा कर गोंडा जिले के खोड़ारे क्षेत्र के सबरापुर बाग में ले गए। जहां सभी लोगों ने मिलकर हम दोनों को हॉकी-डंडे और लात-घुसों से पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत पहले आईजीआरएस पर की गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में पता चला कि अखिलेश वर्मा और अभिषेक वर्मा पर अपहरण के मामले में गौर थाने में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात की जानकारी होने पर हम लोगों ने गौर पुलिस को दोबारा तहरीर दिया जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक गौर रामकुमार राजभर ने बताया कि 21 जुलाई को हुए अपहरण कांड में अखिलेश वर्मा व अभिषेक वर्मा पहले ही नाम जद है। जिसमें अभिषेक वर्मा की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि मुख्य आरोपी अखिलेश वर्मा अब भी फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed