{"_id":"5bf9933abdec2241b62879f0","slug":"annual-function0","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने मोहा
basti
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनकटी। शिक्षक वह कलाकार है जो बच्चों का भविष्य संवार सकता है। बस उसे अपने कर्तव्य का बोध हो जाए तो उसी कला के प्रयोग से बच्चों का प्रतिभावान बना कर समाज में अलग स्थान दिला सकता है। आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। इन्हें संवारने की दिशा में शिक्षक अपने दायित्वों का भरपूर निर्वहन करें। ये उद्गार राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्याम शंकर उपाध्याय ने व्यक्त किए। वह शनिवार को भगौती प्रसाद राघव कृषक इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपाध्याय के अलावा न्यायाधीश सुधांशु शेखर उपाध्याय, विधायक रवि सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, अश्वनी उपाध्याय आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र उपाध्याय व कार्यक्रम आयोजक अश्वनी उपाध्याय ने मां सरस्वती की प्रतिमा भेंट कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की कड़ी में बच्चों ने स्वागत गीत, बसंत गीत, एकल डांस, सरस्वती वंदना, गणेश वंदना तथा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि न्यायाधीश सुधांशु शेखर उपाध्याय ने कहा की शिक्षक अपने कर्तव्य का पालन करें, जिससे भारत के भविष्य को संवारा जा सके। विधायक रवि सोनकर ने विधायक निधि से विद्यालय भवन निर्माण की घोषणा की। अंत में कार्यक्रम आयोजक अश्वनी उपाध्याय ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की।
इस मौके पर विंधेश्वरी, नरेन्द्र कुमार दूबे, अभयमणि त्रिपाठी, राम सिंह, गुद्धुन पाल, सुग्रीव पाल, विपिन पाल, मंगला मिश्रा, बाबूराम चौधरी, विश्वनाथ यादव, जुगुल किशोर पाल, अनुपम मिश्र, बालगोविंद मिश्र, आनन्द उपाध्याय, दिलीप चौधरी, विक़मादित्य, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।