{"_id":"6238c02edb32f867f811b0d3","slug":"annual-examination-of-council-schools-will-start-from-today-basti-news-gkp4306133197","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगी परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगी परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से शुरू होगी परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा
बस्ती। बेसिक शिक्षा परिषद के जनपद के दो हजार से अधिक विद्यालयों में मंगलवार से परीक्षा शुरू हो रही है। कक्षा एक से आठ तक के करीब डेढ़ लाख बच्चे करीब दो साल बाद स्कूलों में आकर परीक्षा देंगे।
कोरोना के कारण वर्ष 2020 व 2021 में यह परीक्षाएं नहीं हो सकी थीं। जिसके कारण बच्चों को बिना परीक्षा दिए ही उन्हें पदोन्नति देनी पड़ी थी। जनपद बस्ती में 14 विकास खंडों में स्थित कुल 2077 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं, जिसमें डेढ़ लाख से अधिक बच्चे कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई कर रहे हैं। परीक्षा के आयोजन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को स्कूलों में शिक्षकों ने सीटिंग प्लान तैयार किया। इससे पूर्व बीएसए कार्यालय व डायट की ओर से जनपद स्तर पर प्रश्नपत्रों का निर्माण कराकर सभी विद्यालयों में पहुंचा दिया गया। मंगलवार से शुरू हो रही परीक्षाओं का मूल्यांकन 28 मार्च से 30 मार्च तक होगा। 31 मार्च को प्रत्येक विद्यालय में समारोह आयोजित कर रिजल्ट कार्ड वितरित किए जाएंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ल ने बताया कि इस बार परीक्षाओं को लेकर बच्चों में काफी उत्साह है। सोमवार को सभी विद्यालयों में परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार से परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षाओं को शुचितापूर्ण ढंग से कराने के लिए जनपद स्तर पर अनुश्रवण टीमें भी बनाई जा चुकी हैं।