फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Annoyed at the problem in paddy purchase

धान खरीद में समस्या पर नाराजगी जताई

Sat, 09 Jan 2021 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Annoyed at the problem in paddy purchase
धान खरीद में समस्या पर नाराजगी जताई
विज्ञापन

बनकटी। साधन सहकारी समिति सजनाखोर परिसर में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं की बैठक हुई। इसमें धान व गन्ना क्रय केंद्रों से जुड़ी कई समस्याओं पर चर्चा की गई।
संगठन के ब्लॉक क्षेत्र के अध्यक्ष घनश्याम चौधरी ने कहा कि क्रय केंद्रों पर धान खरीदने में मनमानी की जा रही है। हल्के धब्बे वाले धान को भी हल्दिया रोग से ग्रसित बताकर खरीद से मना कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मजबूरी में किसान आढ़तियों के हाथों कम दामों में धान बेचने के लिए मजबूर हैं। कहा कि सजनाखोर गन्ना तौल केंद्र पर ट्रालियों की कमी के चलते खरीद नहीं हो पा रही है। इससे गन्ना सूख रहा है। पंखोबारी के किसान रामफेर चौधरी ने कहा कि सजनाखोर क्रय केंद्र के सचिव धान को हल्दिया से ग्रसित बताकर खरीदने से मना कर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहनाखोर के रामनरेश गुप्ता, कुढ़वा के घनश्याम चौधरी, बेहिल के अयोध्या प्रसाद, शंकरपुर के राम सुभग चौधरी व पूरनपुर के चंद्रकेश चौधरी ने बताया कि सचिव ने उनका धान खरीदने से मना कर दिया। बैठक में किसान राजन चौधरी, रामकेश चौधरी, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, नोखेलाल चौधरी, राजेंद्र प्रजापति, मो. हसन, दीन दयाल चौधरी, रामजोखन, बेचू प्रसाद, परमात्मा चौधरी, रमेश चंद यादव, रामदौड़ चौधरी आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर सचिव रामशरण ने बताया कि शासनादेश के अनुसार ही खरीददारी की जा रही है। हर्दिया रोग लगे धान की खरीदारी पर रोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed