फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Anniversary of composite school Revradas celebrated

Basti News: कंपोजिट विद्यालय रेवरादास का मनाया गया वार्षिकोत्सव

Wed, 05 Apr 2023 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 05 Apr 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Anniversary of composite school Revradas celebrated
हर्रैया क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय रेवरादास में वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक
बस्ती। हर्रैया क्षेत्र केे कंपोजिट विद्यालय रेवरादास में वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विक्रमजोत ब्लॉक के प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह रहे। कहा इस तरह के आयोजन परिषदीय विद्यालयों में होने चाहिए। इससे बच्चों की प्रतिभा निखरती है और उनका सर्वांगीण विकास होता है। विशिष्ट अतिथि डॉ दीनानाथ पटेल ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के प्रति लोगों की सोच बदल चुकी है। बच्चों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस तरह के कार्यक्रम बेहतर पठन-पाठन के माहौल में बहुत ही सहायक हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया। करके प्रारम्भ किया गया तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव शरण ने अतिथियों का माल्यार्पण कर व बैज लगाकर स्वागत किया। स्कूल के छात्र-छात्राओ ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, और लोक गीत प्रस्तुत कर मनमोह लिया। इस मौके पर डॉ वंदना सिंह, संजय कुमार, भागीरथी यादव, अनंतराम गौतम, अनिल दूबे, सीता कुमारी, अनीता वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed