फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ANMs in a dilemma: should they conduct vaccinations or screenings?

Basti News: असमंजस में एएनएम, टीकाकरण करें या स्क्रीनिंग

Fri, 23 Oct 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
ANMs in a dilemma: should they conduct vaccinations or screenings?
बस्ती। जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) की 25 दिन से जारी हड़ताल के कारण ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं। करीब 250 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के संचालन पर इसका असर पड़ा है। सीएमओ ने केंद्रों के संचालन की जिम्मेदारी नियमित एएनएम को सौंपी है लेकिन वे स्क्रीनिंग के लिए प्रशिक्षित नहीं हैं। ऐसे में वे टीकाकरण करें या स्क्रीनिंग इसको लेकर वे असमंजस में हैं।
विज्ञापन

वहीं, कुछ केंद्रों पर ताला लटके होने से मरीजों को बिना जांच और दवा के लौटना पड़ रहा है। टीकाकरण और एनसीडी (गैर-संचारी रोग) स्क्रीनिंग का काम भी प्रभावित हो रहा है। सीएचओ संघ के जिलाध्यक्ष प्रवेश पटेल ने बताया कि अलग कैडर बनाकर नियमितीकरण की स्पष्ट नीति लागू करने, आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की ऑपरेशनल गाइडलाइन के अनुसार मानदेय समेत कई मांगें लंबित हैं। मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

इधर, अधिकतर एएनएम हड़ताल से वापस लौट आई हैं लेकिन कुछ अब भी कार्य नहीं कर रही हैं। सीएचओ की अनुपस्थिति में एएनएम को आरोग्य मंदिरों के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। इस आदेश को लेकर एएनएम के सामने सवाल है कि टीकाकरण के साथ स्क्रीनिंग का काम कैसे करें, जबकि उन्हें इसका प्रशिक्षण नहीं मिला है। प्रवेश पटेल ने कहा कि बिना प्रशिक्षण के एएनएम से स्क्रीनिंग समेत अन्य कार्य कराना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से मांगों पर निर्णय लेकर सीएचओ की हड़ताल समाप्त कराने की अपील की। बृहस्पतिवार को पोखरनी, वैष्णोपुर, कुसौरा, अगौना, छावनी, चिलमा और सैफाबाद स्थित जन आरोग्य मंदिर बंद रहे। इन केंद्रों पर पहुंचे मरीजों को जांच और दवा के बिना लौटना पड़ा। स्क्रीनिंग सेवा अभी प्रभावित है। ऑनलाइन कार्य और टेलीमेडिसिन की सुविधा भी मरीजों को नहीं मिल पा रही है।

---
अधिकतर एएनएम हड़ताल से वापस आ चुकी हैं। सीएचओ के लौटने तक नियमित एएनएम को आरोग्य मंदिरों के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। टीकाकरण और स्क्रीनिंग सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बच्चों का टीकाकरण छूटने से बचाने के लिए अलग-अलग तिथियों पर भी टीकाकरण कराया जा रहा है। -डॉ. राजीव निगम, सीएमओ, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed