{"_id":"67cb43d78b70c045510ac78c","slug":"anm-gnm-will-be-recruited-in-israel-japan-and-germany-basti-news-c-207-1-bst1001-133087-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: इस्राइल, जापान और जर्मनी में एएनएम, जीएनएम की होंगी भर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: इस्राइल, जापान और जर्मनी में एएनएम, जीएनएम की होंगी भर्तियां
Sat, 08 Mar 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रदेश सरकार की ओर से एएनएम, जीएनएम एवं बीएससी नर्सिंग डिप्लोमाधारकों की भर्ती इस्राइल, जापान और जर्मनी में कराया जाएगा। इन देशों में यूपी के डिप्लोमाधारकों के लिए केयर गिवर, सहायक नर्स व नर्स के 6300 पदों पर रिक्तियां निकाली गई हैं। सेवायोजन विभाग को आवेदन प्राप्त करने के लिए अधिकृत किया गया है।
एएनएम, जीएनएम एवं बीएससी नर्सिंग डिप्लोमाधारकों को पैरामेडिकल स्टॉफ के रूप में इस्राइल, जापान, जर्मनी में सेवा देने का अवसर मिल सकता है। प्रदेश सरकार की ओर से इन देशों के लिए केयर गिवर, सहायक नर्स ओर नर्स के 6300 पदों की रिक्तियां सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर एनएसडीसी व फेयरस्ट्रीट प्राइवेट लिमटेड के माध्यम से निकाली गई है। जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि इस्राइल में नर्सिंग डिप्लोमाधारी एएऩएम/ जीएनएम या बीएससी नर्सिंग पास अनुभव एक वर्ष से ज्यादा पुरुष व महिला पात्र होंगे। आयु सीमा 25 से 45 वर्ष रखी गई है। यहां 5000 पद हैं और वेतन 131818 रुपये प्रतिमाह मिलेगा।
उन्होंने बताया कि जापान में केयरगिवर के पद के लिए नर्सिंग डिप्लोमाधारी एएनएम/ जीएनएम या बीएससी नर्सिंग पास अनुभव तीन माह से ज्यादा पुरुष व महिला पात्र होंगे। इसके लिए 20 से 27 वर्ष आयु वर्ग के युवा आवेदन कर सकते हैं। यहां 50 पद हैं।जर्मनी में सहायक नर्स व नर्स की रिक्तियां हैं। एनएसडीसी के माध्यम से सहायक नर्स के पदों की संख्या 250 है। नर्सिंग डिप्लोमाधारी एएनएम/ जेएनएम या बीएससी नर्सिंग पास अनुभव एक वर्ष से ज्यादा के पुरुष व महिला पात्र होंगे।