फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   animal husbandry will be the second white revolution

पशुपालन से दूसरी श्वेत क्रांति : जयप्रकाश

Sun, 11 Mar 2018 11:38 PM IST
basti
basti Updated Sun, 11 Mar 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
animal husbandry will be the second white revolution
कार्यक्रम का उद्घाटन करते जयप्रकाश निषाद। - फोटो : amar ujala
दुबौलिया। 
विज्ञापन

पशुपालन से दूसरी श्वेतक्रांति की आधारशिला रखी जाए। सरकार ने पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए विशेष व्यवस्था की है। यह कहना है प्रदेश के पशुधन एवं मत्स्य राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद का। वह रविवार को बैरागल में आयोजित पं दीनदयाल पशु आरोग्य मेला एवं शिविर को संबोधित कर रहे थे। 
राज्य मंत्री ने मेले में पशुपालन विभाग की ओर से लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण और गौपूजन किया। कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें पशुपालकों के लिए चिंतित नहीं थीं लेकिन भाजपा सरकार किसानों की आय दुगुनी करने के लिए प्रयासरत है। कहा कि छुट्टा मवेशी पिछली सरकार की देन है। हमारी सरकार ने स्लॉटर हाउस को बंद करने के लिए नहीं कहा बल्कि प्रदेश में अवैध चल रहे स्लॉटर हाउस को बंद करने के लिए कहा है। राज्यमंत्री ने कहा कि हर ब्लॉक में पशु सचल दल बनेगा और बीमार पशुओं की दवा की जाएगी। प्रदेश सरकार ने एक टोल फ्री नंबर 18001805141 जारी किया है। इस पर डॉक्टर इलाज करने मौके पर पहुंचेंगे। क्षेत्रीय विधायक चन्द्र प्रकाश शुक्ल ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार स्तंभ पशुपालन है। कार्यक्रम को हर्रैया विधायक अजय सिंह, सदर विधायक दयाराम चौधरी, महादेवा विधायक रवि सोनकर, राज्य महिला आयोग की सदस्य इन्द्रवास सिंह, सीडीओ अरविंद पाण्डेय, जिला पशु चिकित्साधिकारी केएन श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक ओपी त्रिवेदी ने भी संबोधित किया। कहा कि पशुओं की सुरक्षा के लिए सरकार पशु बीमा करा रही है। 
विज्ञापन

4144 पशुओं का रजिस्ट्रेशन हुआ 
डॉ. केसी पटेल ने बताया कि मेले में 4144 पशुओं का रजिस्ट्रेशन हुआ है। इसमें 2463 भेड़ और बकरी तथा 1681 गाय-भैंस हैं। इनर सभी का उपचार और जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई गईं। 15 पशुपालकों के मवेशी का बीमा किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छुट्टा पशुओं से मुक्ति की गुहार की 
मेले में मुख्य अतिथि के देर से पहुंचने के कारण सुबह से ही पशुओं के साथ आए किसान जाने लगे। मेले में ही कुछ लोग छुट्टा पशुओं को छोड़कर चलता बने। जिस से स्थानीय लोग भड़क गए। अधिकांश किसान मंच पर मौजूद लोगों से छुट्टा पशुओं से मुक्ति दिलाने की गुहार लगाते रहे। वहीं रजिस्ट्रेशन दो बजे बंद होने से नाराज पशुपालकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसे लेकर कर्मचारियों और पशुपालकों में नोकझोंक भी हुई। 

दो पशुपालकों को सम्मानित किया
पशुधन व मत्स्य राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद ने अनिल कुमार व जगदंबा सिंह को सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. एसएन लाल, पुष्कर मिश्रा, नगरपालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा, पशुधन प्रसार अधिकारी सुशील कुमार, प्रमुख गीता यादव, सुनील सिंह, शोभामणि तिवारी, प्रियंका सिंह, चतुर्गुन राजभर, प्रवीन कुमार, शिव प्रसाद सिंह, विनोद पाठक, हीरा सिंह, अनिल सिंह, राधेश्याम चौधरी आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed