फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   animal attack in death

Basti News: पोस्टमार्टम से स्पष्ट हो जाती जानवर की पहचान

Sun, 27 Aug 2023 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
animal attack in death
बभनान (बस्ती)। गौर क्षेत्र के मेहदिया रामदत्त गांव में वृद्ध पर जंगली जानवर के हमले के बाद शव का पोस्टमार्टम परिवार के लोगों ने नहीं होने दिया, जबकि पोस्टमार्टम होता तो पंजों के निशान किस जानवर के हैं, की पहचान हो जाती। मगर ऐसा हो न सका। इसके चलते वन विभाग की टीम को पंजों के निशान के आधार पर जानवर की पहचान करने में पसीना छूट रहा है।
विज्ञापन

घटना के बाद सबसे पहले पहुंचे प्रभारी निरीक्षक गौर ने परिवार के लोगों से पोस्टमार्टम की बात कही, मगर परिवार के लोग साफ इन्कार कर दिया। वन विभाग की टीम भी पोस्टमार्टम होने से जानवर की पहचान स्पष्ट होने की पूरी उम्मीद लगाए बैठी थी, मगर जब परिवार के लोग उनकी बात नहीं मानी, तो डीएफओ नवीन कुमार शाक्य भी देर शाम वहां पहुंचे। मृतक के बेटों से बातचीत कर लोगों के सुरक्षा का हवाला भी दिया, मगर बात नहीं बनी।
विज्ञापन

रेंजर रामनगर सोनल वर्मा ने कहा कि मृतक के पोस्टमार्टम से जानवर की पहचान हो जाती, मगर अब तो पग चिह्न ही एकमात्र जानवर की पहचान का सहारा है। परिजनों से पोस्टमार्टम कराने के लिए बार-बार कहा गया, लेकिन वह तैयार नहीं हुए और शुक्रवार की देर शाम ही शव का अंतिम संस्कार कर दिए। अब विशेषज्ञों के पास निशान भेज गया है। वही जानवर की पहचान स्पष्ट कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed