फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Angry people surrounded the police station due to kidnapping of teenager in basti

किशोर के अपहरण से नाराज लोगों ने थाना घेरा

Sun, 04 Jul 2021 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Angry people surrounded the police station due to kidnapping of teenager in basti
किशोर के अपहरण से नाराज लोगों ने थाना घेरा
विज्ञापन

हर्रैया। नदायें गांव से अपहृत हुए किशोर का चार दिनों बाद भी कुछ पता नहीं चलने से लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा है। रविवार को आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में लोगों ने थाने का घेराव किया। 24 घंटे में किशोर को ढूंढ निकालने की मांग की। ऐसा न होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी।
लोगाें ने कहा कि गांव निवासी कांशीराम निषाद के 14 वर्षीय पुत्र श्याम का अपहरण बृहस्पतिवार सायं को उस समय हुआ था, जब वह खेत से कार्य कर घर लौट रहा था। पहले तो घर वाले आसपास जाने के अंदेशे में निश्चिंत रहे। मगर शुक्रवार को श्याम ने मोबाइल फोन से अपने अपहरण की जानकारी दी तो गांव में खलबली मच गई। आपबीती बताते हुए श्याम का मोबाइल फोन तभी से बंद हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की तो लोकेशन लखनऊ मिला। उसके बाद पुलिस की तीन टीम वर्कआउट के लिए जुट गई और लखनऊ पहुंच गई।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। रविवार को अपहृत की मां और गांव की कई महिलाएं तथा अन्य लोग आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष के साथ थाने पहुंचे और पुलिस की जांच में ढिलाई का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की। थानाध्यक्ष के अब तक हुई कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए 24 घंटे में मामले के पर्दाफाश की मांग उठाई। ऐसा नही होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी। एसओ बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने कहा कि किशोर की तलाश की जा रही है। टीमें काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed