{"_id":"b54cb3c9bc1ea9efc72c15f5fbabca74","slug":"angry-neonatal-death-performed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात की मौत से गुस्सा, प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात की मौत से गुस्सा, प्रदर्शन किया
अमर उजाला/बस्ती
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूधौली। नवजात शिशु की मौत पर घर में मचे कोहराम के बाद परिजनों ने सीएचसी पर जमकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया।
चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया। क्षेत्र के गाम धनघटा की गर्भवती पूनम शुक्ला (25) पत्नी आदर्श कुमार शुक्ल को 26 फरवरी को 11 बजे दिन में सीएचसी में भर्ती कराया गया, जिसे 27 फरवरी की देर रात में बच्ची पैदा हुई और 28 फरवरी को डिसचार्ज कर घर भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि कि घर पहुंचने पर रात में नवजात बच्ची की हालत बिगड़ने लगी जिसे 29 फरवरी को सवेरे दस बजे परिजन सीएचसी लाए। बाद में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस पर घरवाले शोक में डूब गए और अन्य परिजनों की सूचना पर हिंदू युवा वाहिनी के महेन्द्र कुमार त्रिपाठी, सतीश शुक्ला, दिग्विजय तिवारी, इन्द्रजीत यादव, अनुज सिंह आदि सीएचसी पहुंच गये और वह दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
बाद में वे लोग चले गये। इस बाबत पूछने पर डॉ.अभिषेक सिंह का कहना है कि डॉक्टरों की तरफ से कोई लापरवाही नहीं हुई उल्टे दूसरे पक्ष ने ही गाली-गलौज की है