फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Angry at her mother's rebuke, a teenage girl hanged herself to death.

Basti News: मां की फटकार से नाराज किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 25 Mar 2026 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Angry at her mother's rebuke, a teenage girl hanged herself to death.
मृतक प्रियांशी उर्फ लाडली की फाइल फोटो।
कप्तानगंज। किसी बात पर मां की फटकार से नाराज किशोरी ने घर में छत की कुंडी से फंदा लगाकर जान खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हर्रैया थाना क्षेत्र के फरेंदा जागीर गांव के रहने वाले कैलाश नाथ शर्मा सऊदी अरब रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी रामरती अपनी बेटियों के साथ रहती हैं। बताया जा रहा हैं कि मंगलवार को सुबह करीब 8:30 बजे मां रामरती ने अपनी बेटी प्रियांशी शर्मा उर्फ लाडली (16) को किसी बात के लिए फटकार लगा दी, यह उसे नागवार लगा। इससे नाराज लाडली कमरे में चली गई और फाटक बंद कर ली। काफी देर तक परिजनों को इसका आभास नहीं हो पाया।
विज्ञापन

मां और अन्य परिजन कुछ देर के बाद प्रियांशी की खोजबीन शुरू कर दिए। घर का एक कमरा अंदर से बंद मिला तो परिजन आवाज लगाने लगे। काफी देर तक खटखटाने के बाद जब फाटक नहीं खुला तो कुंडी तोड़कर लोग अंदर घुसे तो लाडली का शव छत की कुंडी से लटकता हुआ पाया गया। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम से जांच पड़ताल के बाद उसके शव को नीचे उतरवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचनामा प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। लाडली अपनी सात बहनों में सबसे छोटी थी। उसके पास भाई नहीं है। चार बहनों की शादी हो चुकी हैं। लाडली ने इस साल हाईस्कूल की परीक्षा भी दी थी। घटना के बाद परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed