फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Angered by the police, a disabled person climbed on a water tank... got down after two and a half hours of drama

Basti News: पुलिस से खफा दिव्यांग पानी की टंकी पर चढ़ा... पौने दो घंटे ड्रामा के बाद उतरा

Fri, 13 Sep 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 13 Sep 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Angered by the police, a disabled person climbed on a water tank... got down after two and a half hours of drama
लालगंज पुलिस चौकी प्रचारी को निलंबित कर एफआईआर दर्ज करने की मांग
विज्ञापन

एसओ के कार्रवाई के आश्वासन के बाद टंकी से उतरा दिव्यांग
संवाद न्यूज़ एजेंसी
लालगंज (बस्ती)। लालगंज पुलिस चौकी प्रभारी पर पिटाई का आरोप लगा रहा दिव्यांग बृहस्पतिवार को करीब 10:30 बजे कस्बे की पानी की टंकी पर चढ़ गया। मांग करने लगा कि जब तक चौकी प्रभारी को निलंबित कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं किया जाएगा और उसके विपक्षी पर कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा। धमकी देने लगा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा लेगा और टंकी से कूदकर जान दे देगा। दो घंटे तक ड्रामे के बाद वह उतरा।
चौबाह गांव निवासी दिव्यांग राकेश कुमार का लालगंज पुलिस चौकी प्रभारी राम भवन प्रजापति पर आरोप है कि वह उसके शिकायती पत्र पर कार्रवाई न कर उल्टे उसे चौकी में बुलाकर मारापीटा। अपशब्द कहते हुए मोबाइल भी छीन लिया। इसे लेकर दिव्यांग राकेश सुबह करी 10:30 बजे लालगंज में बने पानी की टंकी पर चढ़ गया। यह खबर आग की तरह फैल गई। जानकारी होते ही थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दिव्यांग राकेश से नीचे उतर आने की गुजारिश करने लगे। ग्राम प्रधान राजू यादव, सुरेंद्र कुमार, डब्लू व अन्य संभ्रांत लोगों के बार-बार कहने पर यही कहता रहा कि थाना प्रभारी हमारी मांग को पूरा करें।
विज्ञापन

काफी मान-मनौव्वल के बाद थाना प्रभारी लालगंज सुनील गौड़ ने आश्वासन दिया कि उसकी तहरीर पर कबाड़ कारोबार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। तब जाकर करीब 11:40 बजे राकेश को नीचे उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
यह है मामला
चौबाह गांव निवासी राकेश कुमार का बायां पैर प्लास्टिक का है। इसकी वजह से चलने में परेशानी भी होती है। उसका कहना है कि मंगलवार को घर से जाते समय कबाड़ का काम करने वाले मनीष के रखे कबाड़ से उसे चोट लग गई। उसने रास्ते में कबाड़ रखने को लेकर आपत्ति जताई। इस पर दुकानदार ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया। पुलिस उसे चौकी पर ले आई। आरोप लगाया कि वहां पर पहले से पहुंचे कारोबारी के प्रभाव में आकर उन्हीं के सामने चौकी प्रभारी ने अपशब्द कहते हुए मारपीट कर धक्का दिया। इससे चोट आई।उ सने 11 सितंबर को एसपी को प्रार्थनापत्र देकर चौकी प्रभारी राम भवन प्रजापति को निलंबित करने की मांग की थी। चौकी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला ऐसे किसी वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed