फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Angered by the case of beating of strangers, villagers surrounded the police station

Basti News: अजनबियों की पिटाई में केस पर भड़के, ग्रामीणों ने घेरा थाना

Sun, 07 Sep 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 07 Sep 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Angered by the case of beating of strangers, villagers surrounded the police station
हर्रैया थाने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण- संवाद
महराजगंज/हर्रैया। नेपाल से लौट रहे कानपुर देहात के दो युवकों की पिटाई के मामले में ग्रामीणों पर एफआईआर से क्षेत्र के लोग भड़क गए। बड़ी संख्या में लोग विधायक अजय सिंह से मिले।
विज्ञापन

वहां से लौटने के बाद हर्रैया थाने का घेराव करने लगे। इंस्पेक्टर तहसीलदार सिंह ने लोगों को समझने का काफी प्रयास किया लेकिन गुस्सा शांत नहीं हुआ। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाने के आश्वासन पर लोग थाने से निकले।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने मनमाने तरीके से 12 लोगों को नामजद कर दिया। इसमें ऐसे लोग भी शामिल हैं, जो वारदात के समय मौके पर थे ही नहीं। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों का खुलासा करने में नाकामी की खीझ ग्रामीणों पर निकाली जा रही है। निर्दोष ग्रामीणों को केस में फंसाया जा रहा है। उनका कहना था कि उस समय पूरे क्षेत्र में रहस्यमयी ड्रोन उड़ रहे थे। लोग भयभीत थे, उसी बीच रात को एक बजे पश्चिमी बोली बोल रहे दो संदिग्ध पहुंच गए। उनसे पूछताछ करने में मामला बिगड़ा मगर विवाद की किसी की नीयत नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार की रात नेपाल से लौट रहे कानपुर देहात के दो युवकों को बिहार रेहरवा के पास ग्रामीणों ने रात में पकड़ लिया था। पूछताछ करते समय उनकी पिटाई कर दी थी। बाद में पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई और इलाज कराया। पुलिस ने शुक्रवार को बिहार रहरवा निवासी 12 नामजद और अन्य अज्ञात ग्रामीणों पर दर्ज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed