फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Anger erupted over power cuts, demonstration at substation

Basti News: बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा, उपकेंद्र पर प्रदर्शन

Sat, 26 Jul 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 26 Jul 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted over power cuts, demonstration at substation
विक्रमजोत। ओवरलोडिंग और बिजली कटौती के खिलाफ शुक्रवार को केशवपुर के लोगों में गुस्सा फूट पड़ा। ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में लोग विक्रमजोत उपकेंद्र पहुंच गए। बिजली निगम के खिलाफ घंटों प्रदर्शन किया। पाॅवर हाउस पर जेई और एसडीओ मौजूद नहीं थे। ड्यूटी पर तैनात लाइनमैन व अन्य कर्मचारी घबरा गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया। लाइनमैन सुशील कुमार को ज्ञापन देकर ग्रामीणों ने समस्या के तत्काल निदान की मांग की।
विज्ञापन

उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में एक महीन से लो-वोल्टेज और कटौती की समस्या है। पूरी रात बिजली कटौती से ग्रामीण त्रस्त हैं। केशवपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विकास प्रजापति के नेतृत्व में गुड्डू, जगत नारायण, रामलाल, मैकू, रामू यादव, चंद्रकांत मिश्रा, आयुष मिश्रा, राम यादव, मनोज यादव, मैतू, रामराज, राजेश कुमार, महेश, श्वेत गुप्ता, अमन, रजत कुमार, सूर्यकुमार आदि ने बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

गांव वालों ने बताया कि गांव में लगे 63 केवी के ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता से अधिक आपूर्ति की जा रही है। इससे आए दिन लोकल फाल्ट हो रहा है। यही नहीं, हर दस मिनट पर कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महज तीन से चार घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। उपभोक्ताओं ने 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाने व उपकेंद्र पर भी पाॅवर अपडेट कर ओवरलोडिंग की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। जेई सुधीर यादव ने बताया कि पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से फीडरों को रोस्टर के अनुसार सप्लाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि विभागीय कार्य से वे जनपद से बाहर हैं। उपभोक्ताओं की समस्या का निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed